🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,953.64 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,712.82 💵 USD / INR : ₹ 96.17 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: 958 स्कूलों में टैबलेट का उपयोग शुरू, बाकी में अब भी ठप

Bhagalpur News: जिले के हजारों स्कूलों में बांटे गए टैबलेट डिजिटल शिक्षा और विभागीय कामकाज के लिए उपयोगी साबित होने चाहिए थे, लेकिन आधे से ज्यादा अब भी बेकार पड़े हैं. स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की पहल की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: जिले के हजारों स्कूलों में बांटे गए टैबलेट डिजिटल शिक्षा और विभागीय कामकाज के लिए उपयोगी साबित होने चाहिए थे, लेकिन आधे से ज्यादा अब भी बेकार पड़े हैं. स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की पहल की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: जिले के स्कूलों को डिजिटल सुविधा से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने 2021 विद्यालयों में 4304 टैबलेट उपलब्ध कराए थे, लेकिन इनमें से केवल 958 स्कूल ही अब तक इसका उपयोग शुरू कर पाए हैं. शेष विद्यालयों में उपकरण निष्क्रिय पड़े हैं. विभागीय निर्देश के अनुसार अधिकांश प्रशासनिक कार्य टैबलेट के जरिए संपन्न होने हैं, लेकिन संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद कई प्रधानाध्यापक इसे लेकर उदासीन बने हुए हैं.

स्थिति सुधारने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है. गुरुवार से सभी ब्लॉक रिसोर्स सेंटरों पर प्रधानाध्यापकों को टैबलेट संचालन की ट्रेनिंग दी जाएगी. हर सत्र में 20 से 25 प्रधानाध्यापकों को शामिल करने की योजना है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालयों को बार-बार सिम कार्ड लेकर टैबलेट सक्रिय करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन कई स्कूल रुचि नहीं दिखा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यालय स्तर से इस पर लगातार निगरानी की जा रही है. यदि किसी विद्यालय में लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

 भागलपुर में 1.19 लाख बाढ़ पीड़ित परिवार हुए मालामाल, खाते में पहुंचे 83.95 करोड़

भागलपुर में SIR को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, मतदाता सूची सुधार पर जोर

राजधानी रांची के BIT मेसरा में छात्रा पर रात में ब्लेड से हमला और छेड़खानी, कैंपस में हंगामा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
77%
2.3m/s
20%
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें