🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,174.12 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,421.34 💵 USD / INR : ₹ 96.28 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur MC Board Meeting : बारिश के बाद जलजमाव, पार्षदों की उपस्थिति रही कम, कोरम पूरा नहीं होना बता किया Meeting postponed

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhagalpur MC General Board Meeting : नगर निगम में सामान्य बोर्ड की बैठक पहले दिन 24 जून सोमवार को पूरी नहीं हो सकी थी. लंबी चली बैठक को यह बता कर रोक दी गयी थी कि अब यह दूसरे दिन 25 जून को दिन के दो बजे से होगी. यह देरी से शुरू तो हो गयी लेकिन, पार्षदों की कम उपस्थिति पर करोम पूरा नहीं होना बता बैठक स्थगित कर दी गयी.

Bhagalpur MC General Board Meeting : नगर निगम में सामान्य बोर्ड की अधूरी बैठक 25 जून को पूरी होनी थी. दिन के दो बजे समय निर्धारित था. इससे पहले की बैठक होती, दो घंटे पहले बारिश होने लगी. बारिश के बाद पूरे शहर में जलजमाव हो गया. इस कारणवश बैठक में पार्षदों की उपस्थिति कम रही. देरी से बैठक शुरू होने के बाद भी पार्षद नहीं पहुंच सके थे. बैठक में जितने भी पार्षद मौजूद थे, उनलोगों ने मेयर डाॅ बसुंधरा लाल से अनुरोध किया कि बैठक कैंसिल कर दिया जाये. दक्षिणी शहर के पार्षदों से बात हुई है, उन सभी का कहना है कि बरसाती पानी से सड़कें डूब गयी है. ऐसे में घरों से निकलना मुमकिन नहीं हैं. मेयर ने पार्षदों की कम उपस्थिति पर कोरम पूरा नहीं होना बता बैठक स्थगित होने की घोषणा कर दी गयी.

जानिए, 26 जून को नहीं, तीन बाद क्यों होगी बैठक

बोर्ड की बैठक स्थगित करने से पहले यह फिर कब होगी, इस पर चर्चा हुई. इसमें तय किया गया कि 26 जून को दिन के 11 बजे बैठक होगी. इस पर नगर आयुक्त नितिन कुमार सिंह ने कहा कि हमारी बैठक पटना में है. अलग-अलग विभागों के साथ बैठक है. इस वजह से यहां बोर्ड की बैठक में उपस्थित नहीं हो सकेंगे. तीन दिन बाद जब पटना से लौटेंगे, तो बैठक में उपस्थित रहेंगे. मेयर मैडम अपनी सुविधा के अनुसार तीन दिन बाद की कोई भी तिथि निर्धारित कर सकती है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
66%
2.6m/s
94%
गुरु
31 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें