विज्ञापन

वायरल वीडियो

Laughter Chefs 3: पवन सिंह का शो में तगड़ा एंट्री स्टाइल, मजाक में कहा— ऐसा चोखा बनाऊंगा कि तीन दिन बाथरूम से बाहर नहीं निकलोगे

Pawan Singh : पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी शो Laughter Chefs 3 एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए लौट आया है. इस बार धमाल बढ़ाने स्टेज पर एंट्री करने वाले हैं भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, जिनका प्रोमो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. शो के कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक और तगड़े डायलॉग्स एपिसोड को और भी एंटरटेनिंग बनाने वाले हैं.

Laughter Chefs 3: पॉपुलर कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 एक बार फिर कलर्स टीवी पर लौट आया है और इस बार कॉमेडी और तड़का दोनों एक लेवल ऊपर है. इस सीजन में देबिना बनर्जी, गुरमीत चौधरी, विवियन डीसेना, ईशा मालवीय, करण कुंद्रा, कश्मीरा शाह, कृष्णा अभिषेक, एल्विश यादव, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, जन्नत ज़ुबैर और तेजस्वी प्रकाश जैसे कंटेस्टेंट पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. इसी बीच शो को और मसालेदार बनाने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की एंट्री होने वाली है और उनका प्रोमो दर्शकों के बीच वायरल हो गया है.

पवन सिंह की एंट्री से किचन में हंगामा और हंसी का तड़का

कलर्स टीवी द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया कि पवन सिंह जैसे ही किचन में आते हैं, कृष्णा अभिषेक उनसे मजाक में कहते हैं कि वह सबकुछ कर सकते हैं, बस प्याज़ काटना नहीं आता. इस पर पवन सिंह जवाब देते हैं— “मैं काट दूंगा.” इसके बाद वह कृष्णा के स्टेशन पर जाकर प्याज़ काटने लगते हैं.

कश्मीरा शाह कहती हैं कि कृष्णा झूठ बोलकर सबसे काम करवाते हैं, जिस पर पवन मजाक में कहते हैं— “अपना काम छोड़कर हमको पकड़ा दे दिया भाई.” अली गोनी भी मजाक में कहते हैं कि गेस्ट होकर भी पवन प्याज़ काट रहे हैं. इसके बाद पवन हंसते हुए कहते हैं— “ऐसा चोखा खिला दूंगा कि तीन दिन बाथरूम से निकलेंगे नहीं.” इस संवाद ने ही सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा दी है.

एपिसोड का फैंस में जबरदस्त क्रेज

पवन सिंह का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में एपिसोड को लेकर उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. पवन सिंह ने भी यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. कमेंट बॉक्स में यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं— किसी ने उन्हें टीआरपी किंग कहा, तो किसी ने लिखा कि वह सिर्फ पवन सिंह के लिए यह एपिसोड जरूर देखेंगे. एक फैन ने लिखा— “भैया जहां जाते हैं, वहां धमाल मचा देते हैं.”

इसे भी पढ़ें-सोशल मीडिया पर फिर धमाकेदार वापसी — पवन सिंह का ‘जवार हो या जिला’ गाना ट्रेंड में वापस

इसे भी पढ़ें-पवन सिंह के नए गाने पर झूम उठा बिहार, ‘जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होई’ सोशल मीडिया पर हिट

इसे भी पढ़ें-शिल्पी राज का नया छठ गीत ‘खुश रखिह माई के’ रिलीज, मां-बेटी के रिश्ते में भक्ति की गूंज

HelloCities24
HelloCities24
HelloCities24 से शुरुआत के दिनों से ही जुड़ी हैं. डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव है. राजनीतिक, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रामीण पत्रकारिता में गहरी रुचि रखती हैं.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
69%
3.1m/s
40%
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
39 °
विज्ञापन

अन्य खबरें