वायरल वीडियो

Bhagalpur News : राष्ट्रीय लोक अदालत में उमड़ा न्याय का भरोसा; हजारों मुकदमों के त्वरित निष्पादन की पहल

Bhagalpur News : भागलपुर, नवगछिया और कहलगांव के व्यवहार न्यायालय परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. इस दौरान हजारों प्री व पोस्ट लिटिगेशन मामलों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया अपनाई गई.

Bhagalpur News : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय भागलपुर, नवगछिया एवं कहलगांव के परिसरों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत की शुरुआत पूर्वाह्न 10:30 बजे हुई.

दीप प्रज्वलन कर किया गया उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय, भागलपुर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदय कांत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया. इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

हजारों मामलों का त्वरित निष्पादन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल लगभग 23 हजार मामले आए, जिनमें करीब 17 हजार प्री-लिटिगेशन स्टेज तथा 7 हजार पोस्ट-लिटिगेशन स्टेज के मामले शामिल थे. इनमें से अब तक 1700 प्री-लिटिगेशन और 350 पोस्ट-लिटिगेशन मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया जा चुका है.

छोटे मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि छोटे-छोटे न्यायालयीन मामलों का त्वरित निष्पादन और राजस्व से जुड़े विवादों का ग्राम कचहरी स्तर पर आपसी समझ से समाधान किया जाए तो न्यायालयों पर बोझ कम होगा. इससे माननीय न्यायाधीश गंभीर प्रकृति के मामलों पर अधिक प्रभावी ढंग से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.

इन मामलों का होता है निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, एनआई एक्ट की धारा 138 से जुड़े मामले, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, श्रम विवाद, बिजली-पानी बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सेवा संबंधी, राजस्व तथा अन्य दीवानी मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निपटारा किया जाता है.

संपर्क व सहायता

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सहायता से संबंधित जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय भागलपुर के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100, फोन नंबर 0641-2401017 अथवा ईमेल bslsalokadalat@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में चुनावी जिम्मेदारी निभाने वालों को मिला सम्मान, DM ने सौंपे प्रशस्ति पत्र

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
60 %
1.5kmh
0 %
Sun
24 °
Mon
34 °
Tue
37 °
Wed
38 °
Thu
39 °
- Advertisment -

अन्य खबरें