🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,839.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,764.40 💵 USD / INR : ₹ 95.87 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,839.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,764.40 💵 USD / INR : ₹ 95.87 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Income Tax Deadline: 31 दिसंबर से पहले ये 3 काम नहीं किए तो नए साल की शुरुआत में बढ़ सकता है आर्थिक दबाव

Income Tax Deadline: साल खत्म होने से पहले आयकर से जुड़े कुछ जरूरी काम निपटाना बेहद अहम हो गया है. 31 दिसंबर की डेडलाइन चूकने पर टैक्सपेयर्स को जुर्माना, ब्याज और दूसरी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नए साल की शुरुआत से पहले ये तीन काम पूरे कर लेना समझदारी होगी.

विज्ञापन

Income Tax Deadline: साल खत्म होने से पहले आयकर से जुड़े कुछ जरूरी काम निपटाना बेहद अहम हो गया है. 31 दिसंबर की डेडलाइन चूकने पर टैक्सपेयर्स को जुर्माना, ब्याज और दूसरी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नए साल की शुरुआत से पहले ये तीन काम पूरे कर लेना समझदारी होगी.

विज्ञापन

Income Tax Deadline: साल 2025 खत्म होने में अब गिनती के दिन बचे हैं. नए साल की तैयारियों के बीच आयकर से जुड़े कुछ अहम काम अगर समय रहते पूरे नहीं किए गए, तो 1 जनवरी के बाद आर्थिक दिक्कतें बढ़ सकती हैं. आयकर विभाग ने कई मामलों में 31 दिसंबर की अंतिम तारीख तय की है, जिसे नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है.

देरी से ITR भरने की आखिरी तारीख

जो लोग वित्त वर्ष 2023-24 का आयकर रिटर्न तय समय पर दाखिल नहीं कर पाए हैं, उनके लिए 31 दिसंबर अंतिम मौका है. आयकर अधिनियम की धारा 139(4) के तहत इस तारीख तक बिलेटेड रिटर्न फाइल किया जा सकता है.

हालांकि, इसके लिए जुर्माना देना होगा. सालाना आय 5 लाख रुपये से अधिक होने पर 5,000 रुपये तक की लेट फीस लगेगी, जबकि 5 लाख रुपये से कम आय वालों को 1,000 रुपये जुर्माना देना होगा. अगर टैक्स बकाया है तो उस पर ब्याज भी अलग से देना पड़ेगा.

पैन–आधार लिंक नहीं तो अटक जाएंगे कई काम

पैन और आधार को लिंक करना भी बेहद जरूरी है. जिन लोगों का आधार कार्ड 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले बना है, उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक पैन से लिंक करना अनिवार्य है. तय समय तक लिंक न होने पर पैन निष्क्रिय हो सकता है.

पैन के इन-एक्टिव होते ही बैंकिंग लेनदेन, निवेश और टैक्स रिफंड जैसी सुविधाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिससे रोजमर्रा के वित्तीय काम अटक सकते हैं.

रिटर्न में गलती सुधारने का भी मौका

जिन लोगों ने रिटर्न दाखिल कर दिया है लेकिन उसमें कोई जानकारी गलत रह गई है, उनके लिए भी 31 दिसंबर तक का समय है. इस अवधि में रिवाइज्ड रिटर्न दाखिल कर गलती सुधारी जा सकती है.

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर सुधार के बाद टैक्स देनदारी बढ़ती है तो 25 से 50 प्रतिशत तक अतिरिक्त पेनाल्टी लग सकती है. 31 दिसंबर के बाद रिटर्न में संशोधन का विकल्प खत्म हो जाएगा.

घर बैठे ऐसे निपटाएं जरूरी काम

इन सभी कामों को आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट के जरिए आसानी से पूरा किया जा सकता है. पैन–आधार लिंकिंग ऑनलाइन या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एसएमएस के जरिए भी की जा सकती है.

विशेषज्ञों की सलाह है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण सर्वर स्लो या डाउन हो सकता है.

इसे भी पढ़ें-रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, एक झटके में 1,700 रुपये की गिरावट

इसे भी पढ़ें-10, 20 और 50 रुपये के नोट बाजार से गायब!, नकद लेनदेन मुश्किल

इसे भी पढ़ें-फर्जी राजनीतिक दान के दावों पर आयकर विभाग की नजर

Disclaimer: शेयर बाजार से जुड़ी किसी भी तरह की खरीद या बिक्री के संबंध में HelloCities24 प्रत्यक्ष निवेश सलाह नहीं देता. यहां प्रकाशित विश्लेषण और जानकारियां बाजार विशेषज्ञों व ब्रोकरेज संस्थानों के इनपुट पर आधारित होती हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श करना पाठकों की अपनी जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.7 ° C
26.7 °
26.7 °
85%
3.1m/s
59%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें