🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,988.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,995.49 💵 USD / INR : ₹ 96.15 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,27,988.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,86,995.49 💵 USD / INR : ₹ 96.15 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News : चोरी के 6 महीने बाद भी खाली हाथ पुलिस, पीड़िता नर्स ने SSP से लगाई गुहार

Bhagalpur News : भागलपुर में मायागंज अस्पताल की असिस्टेंट मैट्रन के घर हुई 20 लाख रुपये की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा बना हुआ है. चोरी का सामान बरामद नहीं होने से पीड़िता ने एसएसपी से हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में मायागंज अस्पताल की असिस्टेंट मैट्रन के घर हुई 20 लाख रुपये की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा बना हुआ है. चोरी का सामान बरामद नहीं होने से पीड़िता ने एसएसपी से हस्तक्षेप की मांग की है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : मायागंज अस्पताल में पदस्थापित असिस्टेंट मैट्रन मीनू कुमारी के घर हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है. चोरी का कोई भी सामान बरामद नहीं होने से पीड़िता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.

शुक्रवार को मीनू कुमारी स्वयं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और एक लिखित शिकायत सौंपते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए. उन्होंने बताया कि बरारी थाना पुलिस ने जिस आरोपी बोंगा हरि को हिरासत में लिया था, उसका आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है, इसके बावजूद उससे चोरी गया सामान निकालने में पुलिस विफल रही है.

पीड़िता का कहना है कि जांच में जुटाए गए साक्ष्य यह स्पष्ट करते हैं कि वारदात को अंजाम उसी आरोपी ने दिया और बाद में चोरी का सामान बेच दिया. इसके बावजूद पुलिस की कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित रह गई है.

नर्स ने यह भी आरोप लगाया कि जांच अधिकारी के स्थानांतरण के बाद मामला और ठंडे बस्ते में चला गया. संबंधित पदाधिकारी अब विश्वविद्यालय थाना में थानाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, जिससे केस की प्रगति बाधित हो रही है.

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप कर मामले की दोबारा समीक्षा कराने और चोरी गए सामान की जल्द बरामदगी सुनिश्चित कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में संगीन मामलों में फरार 5 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस सिटी में 18 और 21 को Police Sub-Inspector की परीक्षा, अंतिम 30 मिनट में टॉयलेट जाने की अनुमति नहीं

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
77%
2.3m/s
20%
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें