वायरल वीडियो

पटना NEET छात्रा मौत के मामले में थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड; लापरवाही के आरोप पर गिरी गाज

Patna NEET Student Death Case : पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की मौत मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है. मामले में थाना प्रभारी और एक दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

Patna NEET Student Death Case : पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है. इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना SSP कार्यालय ने चित्रगुप्त नगर थाना प्रभारी रौशनी कुमारी और कदमकुआं थाने के दारोगा हेमंत झा को निलंबित कर दिया है.

सूचना मिलने के बाद भी नहीं हुई समय पर कार्रवाई

जांच में यह साफ हुआ है कि घटना की जानकारी मिलने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया. मामले को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. हैरानी की बात यह रही कि घटना के तीन दिन बाद तक न तो हॉस्टल को सील किया गया, न ही छात्रा का कमरा, बिस्तर या कपड़े सुरक्षित किए गए. बाद में जब कार्रवाई शुरू हुई, तब तक अहम सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका बढ़ चुकी थी. इतना ही नहीं, वरीय अधिकारियों को भी शुरुआत में सही जानकारी नहीं दी गई, जिससे जांच प्रभावित हुई.

शनिवार को सामने आए दो अहम तथ्य

पटना NEET छात्रा मौत के मामले में थाना प्रभारी और दारोगा सस्पेंड; लापरवाही के आरोप पर गिरी गाज NEET Student Death Case 2
Patna NEET Student Death Case

मामले में शनिवार को दो बड़े खुलासे हुए. पहला, फॉरेंसिक टीम ने SIT को अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंप दी. रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों से स्पर्म मिलने की पुष्टि की गई है. अब इस सैंपल का मिलान गिरफ्तार आरोपियों के साथ-साथ SIT द्वारा चिन्हित अन्य संदिग्धों के डीएनए से कराया जाएगा.

दूसरा अहम खुलासा पटना एम्स से जुड़ा है. फॉरेंसिक साइंस विभाग के प्रमुख डॉ. विनय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष मेडिकल टीम पहले ही गठित की जा चुकी है. हालांकि SIT की ओर से अधूरे दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के कारण जांच प्रक्रिया में देरी हो रही है.

फिलहाल जांच लगातार जारी है. अब यह देखना अहम होगा कि पुलिस इस जटिल मामले में दोषियों तक कब और कैसे पहुंच पाती है.

इसे भी पढ़ें-किस-किस के बीच हुई थी अहम चैट?; पर्सनल डायरी से सामने आया दर्द और रहस्य, जानें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें-औरंगाबाद में BAO के घर लाखों की चोरी, चोरों ने दरवाजा काटकर की वारदात

इसे भी पढ़ें-दिल्ली–पटना तेजस राजधानी को बम से उड़ाने की धमकी, इंवेस्टिगेशन एजेंसियां अलर्ट, कई स्टेशनों पर जांच

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
33 ° C
33 °
33 °
52 %
3.6kmh
0 %
रवि
42 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
39 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here