वायरल वीडियो

पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर, डीएम ने दिए तेजी के निर्देश

Bhagalpur News :पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भागलपुर में किसान पंजीकरण और ई-केवाईसी में तेजी लाने को लेकर बैठक हुई. डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अधिकारियों को तय समय सीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए. 15 फरवरी तक अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Bhagalpur News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान पंजीकरण और ई-केवाईसी की प्रगति को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की, जिसमें उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, बीडीओ और सीओ शामिल हुए.

अब तक की प्रगति और शेष लक्ष्य

बैठक में बताया गया कि जिले के 2,74,158 किसान पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे, जिनका पंजीकरण और ई-केवाईसी होना है. अब तक 1,08,000 किसानों का पंजीकरण और 2,10,000 किसानों का ई-केवाईसी पूरा किया जा चुका है, जबकि 1,02,000 किसानों का पंजीकरण शेष है. केंद्र सरकार ने किसान पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तय की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पंचायत स्तर पर बढ़ेगी टीम

जिलाधिकारी ने पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के लिए पंचायत स्तर पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए. पंचायत रोजगार सेवक, आवास सहायक, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों को आईटी आईडी बनाकर इस कार्य में लगाने को कहा गया. जानकारी दी गई कि प्रत्येक प्रखंड में 95 आईडी सृजित की जा सकती हैं.

तीन दिन में 50 हजार पंजीकरण का लक्ष्य

डीएम ने अधिकारियों को अगले तीन दिनों में 50,000 किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बताया गया कि बिहार के लिए केंद्र सरकार ने लक्ष्य तय किया है और पूर्ण आवंटन प्राप्त करने के लिए इसे समय पर पूरा करना जरूरी है. इस कार्य की मुख्य सचिव स्तर से प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-डीएम ने दवा खाकर की एमडीए अभियान की शुरुआत, 17 दिन चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में स्वच्छता अभियान: LBSNAA निदेशक ने सभी विभागों को जिम्मेदारी साझा करने का संदेश दिया

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 7 फरवरी को टाउन हॉल में होगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता प्रमंडल स्तर के लिए चयनित

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

- Advertisment -
Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
61 %
3.6kmh
40 %
Sat
35 °
Sun
37 °
Mon
39 °
Tue
38 °
Wed
41 °
- Advertisment -

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here