🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,585.51 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,617.39 💵 USD / INR : ₹ 96.00 📈 Sensex : 72,923.66 (0.21%) 📊 Nifty 50 : 22,722.85 (0.03%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

ईरान ने भारत को धन्यवाद कहा, विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में पूरी वजह बताई

Rajya Sabha :विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में वेस्ट एशिया की स्थिति पर विस्तृत बयान दिया. उन्होंने बताया कि युद्ध के समय भारत ने ईरानी युद्धपोत को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी, जिसे ईरान ने सराहा. इस कदम के लिए ईरान ने भारत का धन्यवाद किया और विदेश मंत्री ने राज्यसभा में पूरी जानकारी साझा की.

विज्ञापन

Rajya Sabha :विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में वेस्ट एशिया की स्थिति पर विस्तृत बयान दिया. उन्होंने बताया कि युद्ध के समय भारत ने ईरानी युद्धपोत को कोच्चि में डॉक करने की अनुमति दी, जिसे ईरान ने सराहा. इस कदम के लिए ईरान ने भारत का धन्यवाद किया और विदेश मंत्री ने राज्यसभा में पूरी जानकारी साझा की.

विज्ञापन

Rajya Sabha : राज्यसभा में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच भारत की भूमिका पर विस्तृत बयान दिया. उन्होंने बताया कि युद्ध के समय ईरान के नेतृत्व से सीधे संपर्क करना चुनौतीपूर्ण था. इस दौरान भारत ने ईरानी युद्धपोत को कोच्चि बंदरगाह पर डॉक करने की अनुमति दी, जिसे ईरान ने सराहा. इस कदम के लिए ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का धन्यवाद भी किया.

वेस्ट एशिया की घटनाओं पर चिंता

जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रम सभी देशों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं. भारत का मानना है कि किसी भी विवाद या संकट का समाधान संपर्क, बातचीत और राजनैतिक संवाद के माध्यम से ही होना चाहिए. संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत सरकार लगातार वहां के हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का निरंतर विश्लेषण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-इजराइल-यूएस हमलों के बाद भारत ने ईरान स्थिति पर चिंता जताई, शांति बनाए रखने की अपील

तेहरान में दूतावास सक्रिय और उच्च सतर्कता पर

विदेश मंत्री ने बताया कि ईरान में भारतीय दूतावास पूरी तरह सक्रिय है. उन्होंने कहा कि दूतावास ने कई भारतीय छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में सहायता की. साथ ही, ईरान में व्यापारिक गतिविधियों में लगे भारतीय नागरिकों को अर्मेनिया के मार्ग से भारत लौटने में मदद की गई. जयशंकर ने स्पष्ट किया कि इस समय भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की पहली प्राथमिकता है.

भारत की नीति: शांति और संयम

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत हमेशा शांति और राजनैतिक संवाद के जरिए समाधान का समर्थक रहा है. मौजूदा परिस्थितियों में भारत का रुख स्पष्ट है – तनाव कम करना, संयम बरतना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत सभी पक्षों से आपसी समझ और संवाद के लिए प्रयास करने की उम्मीद करता है.

विपक्ष ने राज्यसभा में इस विषय पर अपनी असंतोष व्यक्त किया

वहीं, विपक्ष ने राज्यसभा में इस विषय पर अपनी असंतोष व्यक्त किया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा की जानी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि जब राज्यसभा में चर्चा की मांग को अस्वीकार कर दिया गया, तो विपक्ष ने विरोध स्वरूप वॉकआउट किया.

भारत की नजर व अंतरराष्ट्रीय सहयोग

जयशंकर ने कहा कि भारत न केवल घटनाओं पर नजर रख रहा है, बल्कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत किसी भी प्रकार के सैन्य संघर्ष में शामिल होने की बजाय साझा संवाद और प्रयासों को प्राथमिकता देता है.

इसे भी पढ़ें-विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा इलाका, 17 मजदूरों की मौत

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
32.5 ° C
32.5 °
32.5 °
58%
4.3m/s
19%
बुध
32 °
गुरु
32 °
शुक्र
34 °
शनि
33 °
रवि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें