Aaj Ka Love Rashifal 12 March 2026: 12 मार्च को चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. वहीं मीन राशि में शुक्र और शनि की मौजूदगी प्रेम संबंधों में भावनात्मक गहराई के साथ जिम्मेदारी भी ला सकती है. ऐसे में आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांस से भरा रहेगा, जबकि कुछ को रिश्तों में समझदारी से कदम बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी.
मेष
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है. चंद्रमा का प्रभाव आपके भीतर उत्साह और रोमांटिक भावनाएं बढ़ा सकता है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा की योजना बन सकती है. इससे रिश्ते में नयापन आएगा. हालांकि किसी पुरानी बात को लेकर हल्की नोकझोंक भी संभव है, इसलिए बातों को बढ़ाने से बचें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दिन अच्छा बीत सकता है.
इसे भी पढ़ें-March 2026 में बसंत के साथ किस्मत की बहार, इन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार
वृषभ
आज रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है. कुछ मामलों में भरोसे की कमी या गलतफहमी के कारण तनाव पैदा हो सकता है. पार्टनर को आपकी ओर से अपेक्षित ध्यान नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ सकती है. इसलिए खुलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा. वैवाहिक जीवन में भी शक या भ्रम की स्थिति से बचना होगा. एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने से ही संबंध मजबूत रहेंगे.
मिथुन
आज आपकी भावनाएं कुछ ज्यादा सक्रिय रह सकती हैं. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की आशंका है. अगर आप अपनी बात मनवाने की जिद करेंगे तो स्थिति बिगड़ सकती है. बेहतर होगा कि धैर्य और समझदारी से काम लें. प्रेम संबंधों में संयम बनाए रखें. विवाहित लोगों के लिए भी आज का दिन संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है. थोड़ी नरमी रिश्तों को संभाल सकती है.
कर्क
प्रेम जीवन के मामले में आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. पार्टनर की किसी परेशानी या सेहत से जुड़ी चिंता आपको परेशान कर सकती है. इसके अलावा किसी तीसरे व्यक्ति की दखलअंदाजी भी रिश्तों में हल्की खटास ला सकती है. ऐसे में एक-दूसरे से खुलकर बात करना जरूरी होगा. शाम तक स्थिति सामान्य हो सकती है और रिश्ते में फिर से मधुरता लौट सकती है.
सिंह
आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो अवसर अनुकूल हो सकता है. पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे रिश्ते में निकटता बढ़ेगी. विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है. परिवार या संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर माहौल को खुशनुमा बना सकती है.
कन्या
आज रिश्तों को लेकर गंभीरता बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ किसी मुद्दे को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपकी किसी बात या व्यवहार से सामने वाला आहत हो सकता है. इसलिए बोलने से पहले सोचें. अगर धैर्य और समझदारी से स्थिति संभाली जाए तो विवाद टल सकता है. वैवाहिक जीवन में भी शांत रहकर फैसले लेना बेहतर रहेगा.
तुला
आज प्रेम जीवन में नई ऊर्जा महसूस हो सकती है. आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने या किसी कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं. इससे रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा. अगर पहले से कोई मतभेद चल रहा था तो उसके सुलझने के संकेत मिल सकते हैं. विवाहित लोगों के लिए भी दिन सुखद रहने की संभावना है.
वृश्चिक
आज का दिन प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत कर सकता है. आप अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का विचार बना सकते हैं. उपहार देना या साथ में समय बिताना रिश्ते में ताजगी ला सकता है. वैवाहिक जीवन में भी रोमांस और समझदारी दोनों का संतुलन देखने को मिल सकता है.
धनु
चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आज आपका मन प्रेम और भावनाओं से भरा रह सकता है. आप अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे. बातचीत और भावनात्मक जुड़ाव से रिश्ता मजबूत होगा. विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा रह सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
मकर
आज प्रेम जीवन में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है. कुछ बातों को लेकर मन में असमंजस रह सकता है. खर्चों या अन्य जिम्मेदारियों के कारण रिश्तों पर ध्यान कम हो सकता है. ऐसे में धैर्य से काम लें और जल्दबाजी में कोई फैसला न करें. वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों की बातों से प्रभावित होने से बचें.
कुंभ
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कभी आप बहुत रोमांटिक महसूस करेंगे तो कभी छोटी बातों से परेशान भी हो सकते हैं. ऐसे में अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में आकर्षण बना रहेगा, लेकिन संतुलन बनाए रखना भी उतना ही जरूरी है. विवाहित जीवन में हल्की नोकझोंक के बाद स्थिति सामान्य हो सकती है.
मीन
आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल संकेत दे सकता है. लंबे समय से चल रही किसी गलतफहमी का अंत हो सकता है. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा. वैवाहिक जीवन में भी स्थिरता और समझ बढ़ेगी. आप दोनों साथ में कुछ खास समय बिताने की योजना बना सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-मार्च राशिफल 2026: अवसर भी, सावधानी भी — इन राशियों के लिए अहम रहेगा महीना

