विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur News: किराए के मकान पर वाणिज्यिक टैक्स लगाने की आपत्ति, नगर आयुक्त से मांगी रिपोर्ट

Bhagalpur News: भागलपुर में किराए के मकानों को वाणिज्यिक घोषित कर होल्डिंग टैक्स लगाने की आपत्ति उठी है. शिकायत पर विभाग ने नगर आयुक्त से रिपोर्ट तलब की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर निगम द्वारा किराए पर दी गई आवासीय संपत्तियों को वाणिज्यिक घोषित कर होल्डिंग टैक्स लगाने के मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है. शिकायत मिलने के बाद नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगर आयुक्त से निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजी जाए. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि केवल किराए के आधार पर संपत्ति को वाणिज्यिक घोषित करना अवैध है. राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी को पत्र भेजा और पक्ष रखने को कहा.

शिकायत का आधार

देवयोगी कंसल्टेंट्स के प्रतिनिधि प्रतीक झुनझुनवाला ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर बताया कि केवल किराए पर देने के कारण संपत्ति को वाणिज्यिक घोषित करना गलत है. यदि संपत्ति का वास्तविक उपयोग आवासीय है, तो इसे वाणिज्यिक नहीं माना जा सकता.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टैक्स कानून और जीएसटी के हवाले

शिकायतकर्ता ने कई न्यायिक निर्णयों का हवाला दिया. आयकर अधिनियम के अनुसार किराया हाउस प्रापर्टी की आय है. वहीं, जीएसटी में भी आवासीय संपत्ति पर किराया सामान्यतः करमुक्त रहता है.

मनमाना वर्गीकरण का आरोप

प्रतीक ने आरोप लगाया कि नगर निगम राजस्व बढ़ाने के लिए पूरे भवन को वाणिज्यिक घोषित कर रहा है, जबकि केवल व्यवसायिक उपयोग वाले हिस्से पर ही नियम लागू होना चाहिए.

नगर आयुक्त को रिपोर्ट देने के आदेश

संयुक्त सचिव संजय कुमार ने नगर आयुक्त को पत्र जारी कर सभी बिंदुओं की जांच कर बिंदुवार रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पदाधिकारी को मामले की समीक्षा करने के लिए पत्र भेजा है.

इसे भी पढ़ें-दंगा नियंत्रण अभ्यास, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में ईद और रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SSP ने दिए सख्त निर्देश

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
52%
4.2m/s
82%
बुध
34 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें