🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक बयान, बिहार से मौलवी की गिरफ्तारी

Yogi Adityanath : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. बिहार के मौलवी मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर यूपी के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.

विज्ञापन

Yogi Adityanath : सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. बिहार के मौलवी मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले को लेकर यूपी के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे.

विज्ञापन

Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बिहार के मौलवी मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बताया गया है कि यूपी एसटीएफ ने उसे बिहार से पकड़ा, जिसके बाद बहराइच पुलिस ने आगे की कार्रवाई की.

मौलवी पर आरोप है कि उसने एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले के सामने आने के बाद कई जगहों पर उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई थीं और कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी.

8 मार्च को कई जगह दर्ज हुई थी शिकायत

इस मामले में 8 मार्च को बिहार के मौलवी के खिलाफ अलग-अलग स्थानों पर शिकायत दर्ज कराई गई थी. बलिया में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांसडीह कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था. वहीं अलीगढ़ जिले के खैर से बीजेपी विधायक सुरेंद्र दिलेर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मौलवी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की थी.

बीजेपी नेता रवि मिश्रा ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि मौलाना अब्दुल सलीम ने एक मजहबी जलसे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इसी आरोप के आधार पर मामले ने तूल पकड़ा और विभिन्न जिलों में विरोध दर्ज कराया गया.

उकसाने के आरोप भी, कई जिलों में हुआ विरोध

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दर्ज तहरीर में मौलाना सलीम पर गौकशी से संबंधित कानून के खिलाफ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को उकसाने का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी और आगे की कार्रवाई उसी क्रम में की गई.

इस पूरे मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन भी हुए. बलरामपुर, बस्ती, सीतापुर और कानपुर समेत कई जिलों में कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया. इन प्रदर्शनों में मौलवी की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई थी. फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-लोकसभा में अमित शाह का सख्त रुख, बोले- जो गोली चलाएगा, उसे जवाब भी वैसा ही मिलेगा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
30.3 ° C
30.3 °
30.3 °
69%
3.4m/s
47%
शनि
30 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें