🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,446.85 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,390.08 💵 USD / INR : ₹ 96.14 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

रक्सौल में बिजली कंज्यूमर्स की शिकायतों का होगा निपटान, जानिए कब लगेगा कैंप

Bihar Electricity: रक्सौल जिले में बिजली बिल से जुड़े मामलों को जल्द हल करने के लिए NBPDCL ने विशेष शिकायत निपटान कैंप शुरू किया है. यह कैंप हर सोमवार और शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कंज्यूमर्स के लिए उपलब्ध रहेगा. लोग कैंप में पहुंचकर नया कनेक्शन, बिल सुधार, स्मार्ट प्री-पेड मीटर और पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े आवेदन दर्ज करा सकते हैं.

Bihar Electricity: रक्सौल जिले में बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं को जल्दी हल करने के उद्देश्य से नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने विशेष कदम उठाया है. अब कंज्यूमर्स अपनी समस्याएं सीधे कैंप में दर्ज करा सकेंगे. यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा.

सप्ताह में दो दिन उपलब्ध सुविधा

सूत्रों के अनुसार, हर सोमवार और शुक्रवार को इस कैंप का आयोजन किया जाएगा. कंज्यूमर्स तय समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. रक्सौल विद्युत प्रमंडल के सभी कार्यालयों में अप्रैल से यह सुविधा शुरू कर दी गई है. इसका मुख्य उद्देश्य बिजली बिल संबंधी गलतियों और शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाना है.

दर्ज कराई जा सकेंगी विभिन्न शिकायतें

इलेक्ट्रिकल एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के अनुसार, इस कैंप में नया कनेक्शन, बिजली बिल में सुधार, स्मार्ट प्री-पेड मीटर और पीएम सूर्य घर योजना से जुड़े आवेदन सहित अन्य मामलों की शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं. अधिकांश मामलों का समाधान तीन दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, जबकि कुछ मामलों में निरीक्षण आवश्यक होने पर अधिक समय लग सकता है.

लोगों से अपील

कंपनी ने बताया कि कैंप से प्राप्त रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी. स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वह समय पर कैंप में आएं और अपनी शिकायतें दर्ज कराएं. इससे उन्हें बार-बार कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी और राजस्व वसूली में भी सुधार आएगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में भू-राजस्व संग्रह में 5 साल में जबरदस्त उछाल; जानें कौन जिला पिछला

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
28.7 ° C
28.7 °
28.7 °
66%
3.7m/s
21%
शुक्र
28 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें