Bhagalpur News : भागलपुर में समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 135 हज यात्रियों के लिए दुआ ए मजलिस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में यात्रियों को यात्रा से पहले आवश्यक मार्गदर्शन और शुभकामनाएं दी गयी.
इस अवसर पर सभी हज यात्रियों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें यात्रा की प्रक्रिया, नियम और सावधानियों की जानकारी शामिल रही. जिलाधिकारी ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें यात्रा किट भी प्रदान की, जिसमें तौलिया, इत्र की शीशी और चश्मा जैसी आवश्यक सामग्री दी गयी.
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. यह आयोजन भागलपुर में पहली बार इस स्तर पर किया गया, जिससे हज यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
हज यात्रियों ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया.
इसे भी पढ़ें-होम डिलीवरी सिस्टम से भागलपुर में LPG आपूर्ति दुरुस्त, प्रशासन ने किया दावा

