विज्ञापन

वायरल वीडियो

NEET-UG 2024 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संसद में दिखाया आइना, राहुल-अखिलेश की बढ़ा देगी मुश्किलें

विज्ञापन

NEET-UG 2024: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर पलटवार किया. सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत होते ही विपक्ष ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भी विपक्ष पर जोरदार पलटवार किया.

NEET-UG 2024 : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने संसद में दिखाया आइना, राहुल-अखिलेश की बढ़ा देगी मुश्किलें Dharmendra Pradhan 02
संसद में एक बार फिर से हुआ हंगामा.

NEET-UG 2024: नीट-यूजी 2024 मामले को लेकर संसद में एक बार फिर से हंगामा हुआ. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिर्फ पलटवार किया, बल्कि ‘एक्स’ पर राहुल-अखिलेश को टैग करते हुए लंबा पोस्ट किया. शिक्षा मंत्री ने लिखा, पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी और उनका गुट ‘घड़ियाली आंसू बहा रहे’ हैं. प्रधान ने कहा, पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार और उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार के दौरान के प्रश्नपत्र लीक से जुड़ी जमीनी हकीकत दोनों की मुश्किलें बढ़ा देगी.

नीट मामले को लेकर संसद में राहुल गांधी ने सरकार पर बोला हमला

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) विवाद को लेकर सोमवार को लोकसभा में विपक्ष ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को निशाने पर लिया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली में एक बहुत गंभीर समस्या है और प्रधान ने इसके लिए खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है.

प्रधान ने पूछे सवाल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार जब सत्ता में थी, तो वह अनुचित आचरण निषेध विधेयक, 2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार रोकने वाले विधेयकों को लागू करने में क्यों ‘विफल’ रही. प्रधान ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, शायद राहुल गांधी अनुचित व्यवहार की बुनियादी बातों और गणित को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं और इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार अनुचित आचरण निषेध विधेयक-2010 सहित शैक्षणिक संस्थानों में कदाचार को रोकने के विधेयकों को लागू करने में क्यों विफल रही.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
37%
5.3m/s
89%
शुक्र
38 °
शनि
42 °
रवि
40 °
सोम
39 °
मंगल
38 °

अन्य खबरें