🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा नहीं रहे, 40 साल का राजनीतिक सफर थमा

Praveen Singh Kushwaha Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. करीब 40 वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहे कुशवाहा ने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई. उनके जाने को संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.

विज्ञापन

Praveen Singh Kushwaha Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन से पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई. करीब 40 वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहे कुशवाहा ने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई. उनके जाने को संगठन और कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.

विज्ञापन

Praveen Singh Kushwaha Passes Away : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के निधन की खबर सामने आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में गहरा दुख फैल गया. उनके जाने को संगठन के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है. समर्थकों और करीबियों के बीच शोक का माहौल है और लोग उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं.

चार दशक तक पार्टी से जुड़े रहे

प्रवीण सिंह कुशवाहा का राजनीतिक जीवन लंबा और सक्रिय रहा. वह करीब 40 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे और इस दौरान संगठन में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे. पार्टी के भीतर उन्हें एक भरोसेमंद और अनुभवी चेहरा माना जाता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विभिन्न पदों पर निभाई अहम भूमिका

अपने राजनीतिक सफर में उन्होंने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से शुरुआत की और आगे चलकर प्रदेश स्तर पर भी जिम्मेदारियां संभालीं. वह प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रह चुके थे और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से भी जुड़े रहे. संगठन में उनकी पहचान जमीनी स्तर के नेता के रूप में थी.

नेताओं ने जताया गहरा दुख

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष मुजफ्फर अहमद ने कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा सिर्फ नेता नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक जैसे थे. उन्होंने कहा कि उनके जाने से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है. वहीं कांग्रेस नेता डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने भी इसे पार्टी के लिए बड़ा नुकसान बताया.

तीन बार आजमाई थी चुनावी किस्मत

प्रवीण सिंह कुशवाहा ने तीन बार विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था. उन्होंने भागलपुर, पटना और कहलगांव से चुनाव लड़ा. हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन वह लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और संगठन के साथ जुड़े रहे.

इसे भी पढ़ें-कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा की रोड एक्सीडेंट में मौत, दिल्ली से लौटते वक्त हुआ हादसा

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33 ° C
33 °
33 °
70%
5.1m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें