इस खबर में क्या है?
Kerala Elections Result LIVE : केरल विधानसभा चुनाव परिणामों की मतगणना सोमवार (4 मई) को शुरू होते ही राज्य की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने मजबूत बढ़त बनाते हुए लंबे समय बाद सत्ता में वापसी के संकेत दिए, जिससे राजनीतिक माहौल बदलता दिखा. जैसे ही रुझानों में यूडीएफ आगे दिखा, नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बन गया. करीब एक दशक बाद सत्ता में वापसी की संभावनाओं ने कांग्रेस खेमे को उत्साहित कर दिया, जबकि अन्य दलों में भी शुरुआती आंकड़ों को लेकर मंथन शुरू हो गया.
शुरुआती रुझानों पर सीपीआई(एम) की प्रतिक्रिया
सीपीआई(एम) महासचिव एम ए बेबी ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी जो आंकड़े सामने आए हैं, वे केवल प्रारंभिक हैं और अंतिम तस्वीर इससे अलग हो सकती है. उन्होंने कहा कि भले ही यूडीएफ इस समय आगे दिख रहा हो, लेकिन मतगणना आगे बढ़ने पर स्थिति बदलने की संभावना बनी हुई है. एम ए बेबी ने यह भी दावा किया कि एलडीएफ सरकार के कार्यकाल में केरल ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं और राज्य में चरम गरीबी लगभग समाप्त हो चुकी है.
कितने सीट पर कौन आगे
| आगे | जीते | |
| LDF | 38 | 0 |
| UDF | 97 | 0 |
| NDA | 2 | 0 |
| OTH | 3 | 0 |
सीटों पर शुरुआती मुकाबला
शुरुआती रुझानों के बीच कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. उत्तर परवूर सीट पर कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन, माकपा उम्मीदवार ई. टी. टायसन से पीछे चल रहे हैं. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने धर्मदम सीट पर शुरुआती पिछड़ने के बाद 1,500 से अधिक वोटों की बढ़त हासिल कर ली है, जिससे उनके खेमे में राहत देखी जा रही है.
कांग्रेस की रणनीति और नेतृत्व की प्रतिक्रिया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी बदलाव सरकार का होना है और नीतियों में सुधार लाकर केरल को आगे बढ़ाने की जरूरत है. उन्होंने आर्थिक स्थिति सुधारने, निवेश बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को ऐसा वातावरण चाहिए जहां युवाओं को बाहर जाने की मजबूरी न हो. इस बीच के. सी. वेणुगोपाल के तिरुवनंतपुरम स्थित घर पर गतिविधियां तेज हो गईं और उनके जल्द ही केपीसीसी कार्यालय जाने की संभावना है, जहां कार्यकर्ताओं की हलचल बढ़ गई है.
एनडीए और अन्य दलों का दावा
एलडीएफ ने भी अपनी जीत को लेकर भरोसा जताया है. संयोजक टीपी रामकृष्णन ने कोझिकोड काउंटिंग सेंटर पर कहा कि वह पेराम्ब्रा सीट से जीत दर्ज करेंगे. वहीं बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पी. के. कृष्णदास ने दावा किया कि इस बार पार्टी को कई सीटों पर सफलता मिल सकती है और केरल में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है, जिसमें एनडीए भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहेगा.
#WATCH | Delhi: On early trends of election results, CPI(M) General Secretary MA Baby says, “These are just early trends. Even though UDF has an edge right now, we hope this will be reversed in the ensuing rounds. Because, under LDF, Keralam became the only Indian state from… pic.twitter.com/6LFX2l4O3d
— ANI (@ANI) May 4, 2026
इसे भी पढ़ें-गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ते ही सियासत गरम, राहुल गांधी बोले-‘यह चुनावी बिल है’
इसे भी पढ़ें-एक झटके में ढह गया पुल, नीचे दबे मजदूर; जम्मू हादसे ने मचाई अफरा-तफरी

