🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,002.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,698.32 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में जर्जर मकान का छत गिरा, मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत

Bhagalpur News : मुंदीचक में जर्जर मकान का छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम टूट गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : मुंदीचक में जर्जर मकान का छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई. मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दम टूट गया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : तिलकामांझी थाना क्षेत्र के मुंदीचक में राधा देवी लेन स्थित दुर्गा स्थान के पास मंगलवार देर रात एक हादसे में 60 वर्षीय मुन्ना चौधरी की मौत हो गई. वे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे और जर्जर हालत वाले पुराने मकान के एक कमरे में अकेले रह रहे थे. देर रात अचानक कमरे का छत ढह गया, जिससे वे उसके नीचे दब गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर किया रेस्क्यू

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर निकाला. उस समय उनकी हालत गंभीर थी और सांस चल रही थी. तुरंत परिजन उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जर्जर कमरे में अकेले रह रहे थे

जानकारी के अनुसार, मुन्ना चौधरी अविवाहित थे और परिवार से अलग उसी पुराने मकान के एक कमरे में रहते थे. परिवार में उनका छोटा भाई विनय चौधरी और भतीजा अनीश कुमार हैं. जिस कमरे में वे रह रहे थे, उसकी स्थिति काफी खराब बताई जा रही है, जो हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है.

पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू

घटना के बाद शव को मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां बरारी कैंप थाना की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें-TMBU के सभी कॉलेजों में नामांकन आवेदन प्रक्रिया आज से चालू

इसे भी पढ़ें-जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मिला DTO का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
94%
3.6m/s
11%
मंगल
27 °
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें