🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: दक्षिणी भागलपुर में आज बंद रहेगी बिजली, कई मोहल्लों में रहेगा असर

Bhagalpur News: भागलपुर के दक्षिणी इलाके में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कई फीडर और मोहल्लों में कटौती का असर दिखेगा. लोगों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के दक्षिणी इलाके में मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. कई फीडर और मोहल्लों में कटौती का असर दिखेगा. लोगों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: शहर के दक्षिणी हिस्से में बुधवार को बिजली आपूर्ति पर असर पड़ेगा. मोजाहिदपुर विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता प्रणव मिश्रा ने बताया कि अलीगंज चौक के पास हॉस्पिटल फीडर लाइन में लगे कॉपर तार को हटाने का काम तय किया गया है. इस तकनीकी कार्य के चलते केवल हॉस्पिटल फीडर ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े मिरजानहाट और शीतला स्थान फीडर की सप्लाई भी प्रभावित होगी.

कई इलाकों में रहेगी परेशानी

इस कार्य के कारण मिरजानहाट, कोबी बाड़ी, सिकंदपुर, शिवपुरी कॉलोनी, गुड़हट्टा चौक समेत एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति बनेगी. इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को तय समय के दौरान बिजली नहीं मिल पाएगी.

समय तय, कब कितनी कटौती

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंशिक रूप से बिजली प्रभावित रहेगी. वहीं सुबह 7 बजे से 10 बजे के बीच पूरी तरह सप्लाई बंद रखी जाएगी. इस दौरान चार ट्रांसफॉर्मरों को भी अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, ताकि कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके.

जरूरी कार्य के चलते लिया गया निर्णय

विभाग का कहना है कि यह काम लाइन के रखरखाव और सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए जरूरी तैयारियां पहले से कर लें, ताकि दैनिक कार्य प्रभावित न हों.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में जर्जर मकान का छत गिरा, मलबे में दबे बुजुर्ग की मौत

इसे भी पढ़ें-TMBU के सभी कॉलेजों में नामांकन आवेदन प्रक्रिया आज से चालू

इसे भी पढ़ें-जिला पंचायती राज पदाधिकारी को मिला DTO का अतिरिक्त प्रभार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.4 ° C
26.4 °
26.4 °
86%
2.9m/s
16%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें