विज्ञापन

वायरल वीडियो

कोरोना के जख्म भरे नहीं, अब हंटावायरस ने बढ़ाई टेंशन, 3 की मौत, चूहों से फैलता है इंफेक्शन

Hantavirus: एमवी हॉनडियस क्रूज जहाज पर हंटावायरस संक्रमण फैलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गयी है. तीन यात्रियों की मौत के बाद कई देशों की स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क हो गयी हैं. बिना ट्रेसिंग दर्जनों यात्रियों के जहाज छोड़ने से मामले की गंभीरता और बढ़ गयी है.

विज्ञापन

Hantavirus: नीदरलैंड के झंडे वाले एमवी हॉनडियस क्रूज जहाज पर हंटावायरस संक्रमण के मामलों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है. जहाज पर संक्रमण फैलने के बाद अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों में संक्रमण की आशंका जतायी जा रही है. इस बीच बिना पूरी संपर्क ट्रेसिंग के कई यात्री जहाज छोड़कर अलग-अलग देशों के लिये रवाना हो गये, जिससे स्वास्थ्य एजेंसियों की चिंता और बढ़ गयी है.

जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में जहाज पर पहला मामला सामने आया था. एक डच नागरिक की मौत के बाद उसका शव सेंट हेलेना द्वीप पर उतारा गया था. बाद में उसकी पत्नी भी जहाज से दक्षिण अफ्रीका गयी, जहां उसकी भी मौत हो गयी. इसके बाद संक्रमण को लेकर जहाज पर निगरानी बढ़ा दी गयी.

कई देशों में यात्रियों की तलाश

जहाज संचालित करने वाली कंपनी ने स्वीकार किया है कि कई यात्री बीच यात्रा में ही जहाज छोड़कर चले गये थे. इनमें अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं. अब दक्षिण अफ्रीका और यूरोप के कई देश उन यात्रियों की पहचान और ट्रैकिंग में जुटे हुए हैं, ताकि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके.

यूरोप भेजे गये संक्रमित यात्री

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक जहाज पर मौजूद कुछ यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक यात्री को स्विट्जरलैंड में संक्रमित पाया गया, जबकि कुछ अन्य लोगों को इलाज के लिये दक्षिण अफ्रीका और यूरोप भेजा गया है. जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू मेंबर्स की लगातार निगरानी की जा रही है.

डब्ल्यूएचओ ने जतायी चिंता

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कई पुष्ट मामलों की जानकारी दी है और संदिग्ध मरीजों की जांच जारी रहने की बात कही है. संगठन के अनुसार जहाज पर अभी भी कुछ लोग निगरानी में हैं. संक्रमण के स्रोत और संभावित संपर्कों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

क्या है हंटावायरस

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हंटावायरस आमतौर पर संक्रमित चूहों के मल, मूत्र या लार के संपर्क से फैलता है. वायरस के कण सांस के जरिये शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. हालांकि व्यक्ति से व्यक्ति में इसका संक्रमण बेहद दुर्लभ माना जाता है. विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें-गोली चलने की खबर से व्हाइट हाउस डिनर में हड़कंप, ट्रंप समेत कई नेता सुरक्षा घेरे में बाहर

इसे भी पढ़ें-होर्मुज में अमेरिकी युद्धपोतों पर खाने की कमी के दावे, रक्षा सचिव ने दी सफाई

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
moderate rain
39 ° C
39 °
39 °
31%
1.9m/s
0%
रवि
39 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
29 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें