Bhagalpur News : शहर के तातारपुर थाना क्षेत्र के सराय इलाके में सुबह टहलने निकली महिला से बदमाशों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. घटना सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है.
चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष और अन्नपूर्णा टेक्सटाइल के मालिक सरवन बाजोरिया की पत्नी रोजाना की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान गली में बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली.
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे मोनू ने डायल 112 और तातारपुर थाना पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.
घटना के बाद आसपास के लोगों और परिचितों की भीड़ मौके पर जुट गई. जानकारी मिलते ही सरवन बाजोरिया के बेटे मोनू के मित्र और स्वर्ण व्यवसायी विशाल वर्मा भी उनके घर पहुंचे.
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके.
मोनू ने बताया कि उनकी मां रोजाना सुबह टहलने जाती थीं, लेकिन आज गली में ही बदमाशों ने चेन छीन ली. परिजनों का कहना है कि बदमाश स्थानीय इलाके के हो सकते हैं.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में JLNMCH में सुरक्षा व्यवस्था पर संकट, गेट पर उतरे गार्ड्स ने ठप किया काम
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में हीट वेव का अलर्ट, आज 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान
इसे भी पढ़ें-भागलपुर गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में इंजन फेल होने से नाव फंसी

