विज्ञापन

वायरल वीडियो

‘बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है’, तेज प्रताप यादव की भविष्यवाणी से सियासत गरम

Tej Pratap Yadav: बांकीपुर उपचुनाव के बीच तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है. एक्स पर उन्होंने जल्द सरकार बदलने की भविष्यवाणी की, जबकि एनडीए बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन की मजबूती और विकास के एजेंडे पर जोर दिया.

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि बिहार में मौजूदा सरकार ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और जल्द सत्ता परिवर्तन होगा. उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

एक्स पर किया सरकार बदलने का दावा

शुक्रवार को पटना में एनडीए की अहम बैठक संपन्न हुई थी. बैठक खत्म होने के कुछ देर बाद तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है, और नीतीश कुमार ने सम्राट कहकर मुख्यमंत्री को फटकार लगाया है. ये मैंने आपको कहा था, भविष्यवाणी किया था. और मैं वृंदावन में हूँ, बहुत जल्दी बिहार में जो सरकार है, बदल जाएगी.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तेज प्रताप के इस पोस्ट के बाद उनके दावे को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

एनडीए में मतभेद का लगाया संकेत

अपने बयान के जरिए तेज प्रताप यादव ने यह संकेत देने की कोशिश की कि एनडीए के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है. हालांकि, उनके इस दावे पर गठबंधन के किसी भी प्रमुख नेता की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

एनडीए की बैठक में विकास और समन्वय पर जोर

उधर, पटना में आयोजित एनडीए की बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गठबंधन की एकजुटता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ काम किया जाएगा.

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम विजय चौधरी, मंत्री बिजेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, गिरिराज सिंह समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

‘विकसित बिहार’ के संकल्प को पूरा करने की बात

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए एनडीए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा. उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच नियमित संवाद की परंपरा आगे भी जारी रहेगी.

इसे भी पढ़ें-

क्राइम फ्री बिहार के लिए नया फरमान: अपराधियों को मिलेगी सजा, पटना-मुजफ्फरपुर में तगड़ा एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी कार्रवाई, मां की अर्जी पर SDPO-थानेदार समेत 5 पुलिसकर्मियों पर केस
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
66%
3m/s
100%
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें