इस खबर में क्या है?
Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने 25 से 30 जुलाई तक देश के कई राज्यों के लिए बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) July 24, 2026
बंगाल में तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर और पश्चिम मेदिनीपुर में 26 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, झारग्राम और बांकुड़ा में भी भारी बारिश का अनुमान है. दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में 28 जुलाई से लगातार तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है.
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कई दिन बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार 25 से 30 जुलाई के बीच छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में लगातार बारिश हो सकती है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 जुलाई को भारी बारिश का अनुमान है, जबकि 26 से 30 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.
राजस्थान में आज इन इलाकों पर नजर
25 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. वहीं राज्य के अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.
दिल्ली में राहत, हल्की फुहारें पड़ सकती हैं
राष्ट्रीय राजधानी में 25 से 27 जुलाई के दौरान मौसम सामान्यतः शुष्क रहेगा. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में बदला मौसम
यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश में 25 जुलाई को पश्चिमी, मध्य और पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, बदायूं, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में बारिश की संभावना है. हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 24.07.2026 pic.twitter.com/0oE7onJuUD
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) July 24, 2026
बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना
बिहार में 25 जुलाई को अधिकांश जिलों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, रोहतास, गया, नवादा और नालंदा में बारिश की संभावना अधिक है. वहीं दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं.

झारखंड में चार दिन तक बारिश का पूर्वानुमान
25 से 28 जुलाई के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना जताई गई है.
इसे भी पढ़ें-


