इस खबर में क्या है?
UPSC ESE Mains Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन (ESE) 2026 की मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. सफल अभ्यर्थियों को अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा.
बैंक ऑफिसर बनने के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 8,400 पदों पर भर्ती
21 जून को हुई थी मुख्य परीक्षा
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विसेज (मुख्य) परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया था. अब आयोग ने सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ में नाम देख सकते हैं.
बिहार के आयुष ने बढ़ाया प्रदेश का मान, नवादा के छात्र ने हासिल की AIR 4, देखें मार्कशीट
474 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए विभिन्न इंजीनियरिंग सेवाओं के कुल 474 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख और अन्य जरूरी जानकारी आयोग बाद में अलग से जारी करेगा.
ऐसे चेक करें UPSC ESE Mains Result 2026
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
- Written Result: Engineering Services (Main) Examination, 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
- Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
भर्ती से जुड़ी अहम तारीखें
- आवेदन शुरू : 26 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि : 16 अक्टूबर 2025
- प्रारंभिक परीक्षा : 8 फरवरी 2026
- प्रीलिम्स रिजल्ट : 26 फरवरी 2026
- मुख्य परीक्षा : 21 जून 2026
- मुख्य परीक्षा का रिजल्ट : 24 जुलाई 2026


