🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. बिहार में येलो अलर्ट और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. राजस्थान, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी है.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. बिहार में येलो अलर्ट और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है. राजस्थान, मध्य भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी भारी वर्षा की चेतावनी है.

विज्ञापन

Weather Update: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 23 से 28 जुलाई के बीच मध्य भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण भारत और राजस्थान के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. बिहार के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि झारखंड में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत में कई दिनों तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 26 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 23 से 28 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में लगातार बारिश का दौर बना रह सकता है. विदर्भ में 23 और 24 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, हालांकि 25 जुलाई के बाद बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है.

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; कई शहरों में बदला मौसम

राजस्थान में कई संभागों पर भारी बारिश का खतरा

मानसून के सक्रिय होने से राजस्थान में बारिश का सिलसिला तेज हो गया है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 23 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बारिश होगी. कुछ स्थानों पर भारी, जबकि एक-दो जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है.

झारखंड में गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान

रांची मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है. रांची समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. दक्षिणी, मध्य, उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल Weather Update 13
Weather Update-झारखंड

बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 जुलाई के लिए बिहार के उत्तरी, पूर्वी और सीमांचल क्षेत्र के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.

हालांकि पटना, गया, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल और जहानाबाद समेत दक्षिण एवं दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. इन क्षेत्रों में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है.

पटना सहित 24 जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल Weather Update 14
Weather Update-बिहार

दिल्ली में उमस के बीच बारिश के आसार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 23 और 24 जुलाई को मौसम उमस भरा रहेगा. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक तथा तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल Weather Update 15
Weather Update-दिल्ली

दक्षिण भारत में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 28 जुलाई के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश होगी. वहीं केरल, माहे और लक्षद्वीप में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 28 जुलाई के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं 23 से 26 जुलाई के बीच इन राज्यों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें