🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,527.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,01,410.95 💵 USD / INR : ₹ 94.43 📈 Sensex : 76,515.43 (0.48%) 📊 Nifty 50 : 23,897.70 (0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

New Farakka Train Update : जमीन धंसने से 8 ट्रेनें रद्द, कई एक्सप्रेस बदले रूट से चलेंगी

New Farakka Train Update: न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित है. 5 सितंबर को 8 ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. दो एक्सप्रेस ट्रेनें अपने मूल रूट पर लौटेंगी.

विज्ञापन

New Farakka Train Update: न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने से रेल परिचालन प्रभावित है. 5 सितंबर को 8 ट्रेनें रद्द की गई हैं और कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. दो एक्सप्रेस ट्रेनें अपने मूल रूट पर लौटेंगी.

विज्ञापन

New Farakka Train Update: मालदा रेल मंडल के न्यू फरक्का स्टेशन के पास जमीन धंसने का असर शनिवार को भी रेल परिचालन पर बना रहा. पूर्व रेलवे ने 5 सितंबर 2026 की यात्रा वाली 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है. वहीं दो एक्सप्रेस ट्रेनें अब अपने मूल रूट से फिर चलेंगी.

रेलवे के अनुसार डाउन लिंक ट्रेन रद्द रहने के कारण 53433 अजीमगंज–बरहरवा पैसेंजर भी 5 सितंबर को रद्द रहेगी.

सियालदह यार्ड में 7 घंटे का मेगा ब्लॉक सफल, 60 किलो रेल में अपग्रेड हुआ ट्रैक

5 सितंबर को रद्द रहेंगी ये 8 ट्रेनें

न्यू फरक्का में भूमि धंसने के कारण निम्नलिखित ट्रेनें रद्द की गई हैं.

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम
53028मालदा टाउन – अजीमगंज पैसेंजर
63402मालदा टाउन – साहिबगंज मेमू
63422साहिबगंज – अजीमगंज मेमू
53030भागलपुर – अजीमगंज पैसेंजर
63401साहिबगंज – मालदा टाउन मेमू
63421अजीमगंज – साहिबगंज मेमू
53433अजीमगंज – बरहरवा पैसेंजर
53029अजीमगंज – भागलपुर पैसेंजर

इन एक्सप्रेस ट्रेनों का बदला गया रूट

कटिहार–मानसी–मुंगेर–किऊल होकर

  • 14003 मालदा टाउन – नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 15744 भटिंडा – बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस
  • 09033 उधना – मालदा टाउन स्पेशल

न्यू फरक्का–अजीमगंज–कटवा–बांडेल होकर

  • 12042 न्यू जलपाईगुड़ी – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस
  • 12346 गुवाहाटी – हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस
  • 22301 हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 13053 हावड़ा – राधिकापुर कुलिक एक्सप्रेस
  • 12363 कोलकाता – हल्दीबाड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

न्यू फरक्का–अजीमगंज–नलहाटी होकर

  • 16524 बालुरघाट – SMVB बेंगलुरु एक्सप्रेस
  • 17032 अगरतला – चार्लापल्ली एक्सप्रेस
  • 13175 सियालदह – सिलचर कंचनजंघा एक्सप्रेस
  • 16223 SMVB बेंगलुरु – राधिकापुर एक्सप्रेस
  • 15929 तांबरम – न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस

यात्रियों के लिए राहत, दो ट्रेनें लौटेंगी अपने मूल रूट पर

पूर्व रेलवे ने स्पष्ट किया है कि दो एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन अब सामान्य मार्ग से किया जाएगा.

  • 13176 सिलचर – सियालदह कंचनजंघा एक्सप्रेस (4 सितंबर से शुरू यात्रा)
  • 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (5 सितंबर से शुरू यात्रा)

ये दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित मूल रूट पर ही चलेंगी.

इसे भी पढ़ें-

भारी बारिश से फरक्का में धंसा ट्रैक, 400 कर्मचारी बहाली में जुटे
पार्किंग के दौरान VDGS पोल से टकराया विमान, सभी यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
light rain
28 ° C
28 °
28 °
89%
1.5m/s
98%
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
29 °

अन्य खबरें