🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : बाइक रेस ने उजाड़ दिया परिवार, कूड़ा डालकर लौट रही महिला की मौत

Bhagalpur Bike Racing Accident : सैंडिस कंपाउंड के सामने सुबह बाइक रेसिंग के दौरान 45 वर्षीय रामदुलारी देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर घायल महिला ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने नाबालिग बाइक चालक को हिरासत में लेकर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Bike Racing Accident : सैंडिस कंपाउंड के सामने सुबह बाइक रेसिंग के दौरान 45 वर्षीय रामदुलारी देवी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर घायल महिला ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ दिया. पुलिस ने नाबालिग बाइक चालक को हिरासत में लेकर फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Bhagalpur Bike Racing Accident: स्मार्ट सिटी भागलपुर की सड़कों पर सुबह-सुबह होने वाली तेज रफ्तार बाइक रेसिंग ने एक परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ दिया. बरारी थाना क्षेत्र के सुखराज रोड पर सैंडिस कंपाउंड के सामने रविवार सुबह 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में लहरिया कट बाइक चला रहे युवकों के बीच एक बाइक अनियंत्रित हो गई. बाइक ने सड़क किनारे पैदल घर लौट रही 45 वर्षीय रामदुलारी देवी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि महिला करीब 8 से 10 फीट दूर जाकर सड़क किनारे लगे बिजली ट्रांसफार्मर के लोहे के सुरक्षा घेरे से जा टकराईं. गंभीर रूप से घायल रामदुलारी देवी को स्थानीय लोगों ने मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बिजली के लिए सड़क पर उतरे बबरगंज के लोग, टायर जलाकर तीन घंटे किया प्रदर्शन

Bhagalpur Bike Racing Accident : कूड़ा डालकर घर लौट रही थीं रामदुलारी देवी

घटना रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की है. कटहलबाड़ी बड़ी खंजरपुर निवासी संजय यादव की पत्नी रामदुलारी देवी रोज की तरह घर का कूड़ा पास के कूड़ेदान में डालने गई थीं. कूड़ा फेंककर वह पैदल अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान घूरनपीर मजार की तरफ से छह-सात युवक अलग-अलग बाइकों पर रेस लगाते हुए तिलकामांझी की ओर जा रहे थे.

भागलपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Bhagalpur : बाइक रेस ने उजाड़ दिया परिवार, कूड़ा डालकर लौट रही महिला की मौत Bhagalpur Bike Racing Accident

बताया गया कि युवक काफी तेज रफ्तार में बाइक चला रहे थे और लहरिया कट स्टंट कर रहे थे. इसी दौरान एक बाइक का संतुलन बिगड़ा और सड़क किनारे चल रही रामदुलारी देवी उसकी चपेट में आ गईं.

भागलपुर में बनेगा म्युनिसिपल कोर्ट, जानिए किन मामलों की होगी सुनवाई

10 फीट दूर जाकर ट्रांसफार्मर के घेरे से टकराईं

बाइक की टक्कर से रामदुलारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. टक्कर के बाद वह करीब 8 से 10 फीट दूर जाकर बिजली ट्रांसफार्मर के लोहे के सुरक्षा घेरे से टकराईं.

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने घायल महिला को तत्काल जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज पहुंचाया. डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद रामदुलारी देवी ने दम तोड़ दिया.

बाइक पलटी तो नाबालिग चालक पकड़ा गया

महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक भी पलट गई. बाइक चला रहा नाबालिग युवक घायल हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. सूचना मिलने पर बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग चालक को हिरासत में लेने के साथ क्षतिग्रस्त बाइक जब्त कर ली.

वहीं, उसके साथ बाइक रेस में शामिल बाकी युवक मौके से फरार हो गए. वे अपनी-अपनी बाइकों से तिलकामांझी की ओर भाग निकले.

बेटे के बयान पर केस, बाकी बाइकर्स की तलाश

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार बाइक रेसिंग को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि सुबह के समय सैंडिस कंपाउंड के आसपास नाबालिग लड़के तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं और लहरिया कट करते हैं. इसके बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है.

रामदुलारी देवी के बड़े बेटे अनिकेत कुमार के लिखित बयान पर बरारी थाने में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बाइक सवारों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया

रामदुलारी देवी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. वह पति संजय यादव के अलावा दो बेटों और तीन बेटियों को पीछे छोड़ गई हैं. उनकी बड़ी बेटी रिंकू कुमारी बिहार पुलिस में सिपाही हैं और गया जिले में पदस्थापित हैं. मंझली बेटी पूनम पिछले चार महीने से पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं, जबकि सबसे छोटी बेटी जिया नौवीं कक्षा में पढ़ती हैं.

मां की मौत की खबर मिलते ही रिंकू कुमारी गया से और पूनम पटना से भागलपुर के लिए रवाना हो गईं. अचानक हुए इस हादसे ने परिवार से उसकी मां को छीन लिया और पीछे पांच बच्चों समेत पूरा परिवार गहरे सदमे में है.

इसे भी पढ़ें-

ग्रामीणों की जानकारी के बिना 72 सिम जारी, साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप
अधूरा सौंदर्यीकरण पूरा करने को नई एजेंसी, 9.61 करोड़ का टेंडर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
74%
4.1m/s
99%
रवि
31 °
सोम
33 °
मंगल
35 °
बुध
33 °
गुरु
28 °

अन्य खबरें