Bhagalpur Durga Temple : भागलपुर के नाथनगर प्रखंड स्थित घोसी टोला, सूजापुर के करीब 150 वर्ष पुराने दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के सप्तमी पूजा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. माता रानी के दरबार का पट खुलते ही सैकड़ों भक्त दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में शीश झुकाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.
90 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी
इस ऐतिहासिक मंदिर की खास पहचान बंगाली रीति-रिवाज और विधि-विधान से होने वाली दुर्गा पूजा है. वर्षों से चली आ रही इस परंपरा का आज भी पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पालन किया जा रहा है. नवरात्र के दौरान मंदिर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
सप्तमी पूजा पर कौड़ी लुटाने की परंपरा
मंदिर में सप्तमी के दिन कौड़ी लुटाने की विशेष परंपरा निभाई गई. इस दौरान कौड़ी प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. बड़ी संख्या में भक्तों ने इस परंपरा में हिस्सा लिया.
स्थानीय मान्यता के अनुसार, कौड़ी को धन-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसी विश्वास के साथ श्रद्धालु कौड़ी प्राप्त करने के लिए उत्साहित दिखे. मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयकारों से गूंजता रहा और भक्तों ने माता रानी से सुख-समृद्धि की कामना की.
इसे भी पढ़ें-



