🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Rashifal 20 September : आज इन राशियों के रुके काम होंगे पूरे, जानें किसके सामने आएंगी उलझनें

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 : रविवार को 12 राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और कारोबार से जुड़े अलग-अलग संकेत हैं. कुछ राशि वालों के रुके काम पूरे होने और आर्थिक लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 : रविवार को 12 राशियों के लिए करियर, धन, परिवार और कारोबार से जुड़े अलग-अलग संकेत हैं. कुछ राशि वालों के रुके काम पूरे होने और आर्थिक लाभ के योग हैं, जबकि कुछ को कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल, शुभ रंग और शुभ अंक.

विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: रविवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है. किसी राशि के जातकों के लिए नौकरी और रोजगार में बदलाव के योग हैं, तो किसी को आर्थिक लाभ और पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी होने का संकेत मिल रहा है. वहीं कुछ राशि वालों को कार्यव्यस्तता, अधिकारियों से विवाद और पारिवारिक अशांति जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है.

ज्योतिषाचार्य से जानिए आज आपकी राशि के लिए क्या खास है और आपका शुभ रंग व शुभ अंक क्या रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026 : मेष: नौकरी में बदलाव के संकेत

मेष राशि के जातकों की परिस्थिति में सुधार होगा. नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है. सेहत भी अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: कॉपर रेड
शुभ अंक: 8

वृषभ: रोजगार में सफलता, राजनीतिक लाभ

वृषभ राशि वालों को रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. राजनीतिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है.

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 6

मिथुन: रुके काम पूरे होंगे

मिथुन राशि के जातकों का रुका हुआ काम श्रेष्ठजनों के सहयोग से पूरा होगा. आपकी महत्वाकांक्षा पूरी होने के भी संकेत हैं.

शुभ रंग: मेहंदी
शुभ अंक: 7

कर्क: आत्मविश्वास और धन में वृद्धि

कर्क राशि वालों के व्यक्तित्व का विकास होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. धन-द्रव्य का लाभ मिलने के साथ शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है.

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 6

सिंह: अधिकारियों से विवाद संभव

सिंह राशि के जातकों को आज विविध उलझनों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद और विरोधियों से परेशानी हो सकती है.

शुभ रंग: वेलवेट रेड
शुभ अंक: 4

कन्या: आर्थिक विकास के साथ पारिवारिक जिम्मेदारी पूरी होगी

कन्या राशि के जातकों का आर्थिक विकास होगा. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श आज लाभप्रद सिद्ध हो सकता है.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

तुला: काम का दबाव बढ़ेगा

तुला राशि वालों को अत्यधिक कार्यव्यस्तता रहेगी. नियमित आमदनी में बाधा आ सकती है. परिवार में अशांति का वातावरण भी बन सकता है.

शुभ रंग: रॉयल ब्लू
शुभ अंक: 9

वृश्चिक: पूरी होगी चिरसंचित अभिलाषा

वृश्चिक राशि के जातकों की लंबे समय से चली आ रही अभिलाषा पूरी होगी. आकस्मिक लाभ मिल सकता है और स्वजन-मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

शुभ रंग: चारकोल ग्रे
शुभ अंक: 6

धनु: सुख-साधनों में होगी वृद्धि

धनु राशि वालों के सुख-साधनों में वृद्धि होगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा और विद्या, बुद्धि व प्रतिभा का विकास होगा.

शुभ रंग: पिकॉक ब्लू
शुभ अंक: 8

मकर: प्रयास सफल, सट्टा-लाटरी से लाभ

मकर राशि के जातकों के सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे. सट्टा-लाटरी से लाभ होने का संकेत है. हर्षदायक समाचार भी मिल सकता है.

रविवार को करें ये 5 आसान उपाय, मान्यता है सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी की भी मिलती है कृपा

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 1

कुंभ: महत्वपूर्ण काम होंगे पूरे

कुंभ राशि वालों के महत्वपूर्ण काम सिद्ध होंगे. आरोग्य सुख मिलेगा और दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन भी सुखद रहेगा.

शुभ रंग: प्याजी
शुभ अंक: 9

मीन: कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति

मीन राशि के जातकों को वर्कप्लेस में संतोषजनक प्रगति मिलेगी. सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं.

शुभ रंग: पिस्ता ग्रीन
शुभ अंक: 3

इसे भी पढ़ें-इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति

Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
66%
3.1m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
37 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें