🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : पीएम मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर दुनिया की नजर, दिल्ली में जुटे ब्रिक्स नेता

BRICS Summit 2026 : दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का पहुंचना जारी है. शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन का पीएम मोदी ने स्वागत किया. अब सबकी नजर मोदी-जिनपिंग की शाम होने वाली द्विपक्षीय बैठक पर है.

विज्ञापन

BRICS Summit 2026 : दिल्ली में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का पहुंचना जारी है. शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन का पीएम मोदी ने स्वागत किया. अब सबकी नजर मोदी-जिनपिंग की शाम होने वाली द्विपक्षीय बैठक पर है.

विज्ञापन

BRICS Summit 2026: 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन दिल्ली का भारत मंडपम दुनिया की निगाहों का केंद्र बना हुआ है. सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता भारत पहुंच रहे हैं. इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं. भारत मंडपम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. सबसे ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की प्रस्तावित द्विपक्षीय बैठक को लेकर है. सात साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री मोदी की आज शाम अहम बैठक होनी है.

दोनों नेताओं के बीच सीमा विवाद और आपसी व्यापार समेत कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है. वहीं, सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की.

मोदी-जिनपिंग मुलाकात पर टिकी नजर

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे. एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया.

इसके बाद भारत मंडपम पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शी जिनपिंग का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया.

शी जिनपिंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी की आज शाम द्विपक्षीय बैठक होनी है. दोनों नेताओं की इस मुलाकात में सीमा विवाद और आपसी व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.

पुतिन का भी भारत मंडपम में स्वागत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहुंचे. भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति का गर्मजोशी से स्वागत किया.

ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन दोपहर 2 बजे से सदस्य देशों के नेताओं के भारत मंडपम पहुंचने का कार्यक्रम है.

दिल्ली-कोलकाता समेत 7 सबसे व्यस्त रेल रूट होंगे 4 लाइन, कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरी

ईरान के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

इस बैठक में भारत और ईरान के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया गया. दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की.

ब्रिक्स के विस्तार पर मनीष तिवारी ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ब्रिक्स के सफर और उसके विस्तार को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुए पहले ब्रिक्स सम्मेलन से लेकर दिल्ली में हो रहे 18वें सम्मेलन तक समूह ने लंबा सफर तय किया है.

तिवारी के मुताबिक, विस्तार के बाद ब्रिक्स को पूरी तरह ग्लोबल साउथ का प्रतिनिधि कहना सही नहीं होगा. उन्होंने चीन, सऊदी अरब और UAE जैसे देशों को ग्लोबल साउथ की श्रेणी में रखने पर सवाल उठाया.

हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि ब्रिक्स अब कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर साझा सहमति बनाने वाला महत्वपूर्ण मंच बन चुका है.

यूक्रेन युद्ध से ऊर्जा सुरक्षा तक, अहम मुद्दों पर नजर

यूएई के अखबार ‘द नेशनल’ की पत्रकार वैनेसा घनेम ने कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच दुनिया की नजर ब्रिक्स सम्मेलन के नतीजों पर है.

उन्होंने कहा कि यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट का संकट और प्रमुख समुद्री रास्तों में रुकावट के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं. ऐसे में सम्मेलन की चर्चाओं पर इन परिस्थितियों का असर दिख सकता है.

सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और सप्लाई चेन जैसे मुद्दों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा.

भारत की संस्कृति से प्रभावित हुईं इंडोनेशियाई पत्रकार

इंडोनेशियाई पत्रकार मेगा मेई वाहिदावती ने भारत यात्रा पर खुशी जताई. उन्होंने बताया कि वह पहली बार ताजमहल देखने आगरा गईं और उन्हें यह काफी पसंद आया.

36,000 फीट पर बंद हुआ प्लेन का इंजन, पायलटों ने लिया बड़ा फैसला; जानिए फिर क्या हुआ?

उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों की चर्चा करते हुए कहा कि दोनों देशों के नाम, भाषा और करेंसी यानी रुपया और रुपिया में काफी समानताएं हैं. उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती और मजबूत होने की उम्मीद जताई.

उन्होंने भारत की यात्रा के दौरान ताजमहल और हुमायूं के मकबरे के ऐतिहासिक अनुभवों की भी सराहना की.

अब सबसे ज्यादा नजर मोदी-जिनपिंग बैठक पर

18वें ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के नेता और प्रतिनिधि भारत पहुंचे हैं. सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की शाम होने वाली द्विपक्षीय बैठक सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रमों में है. सात साल बाद भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति के साथ होने वाली इस मुलाकात पर दुनिया की नजर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली बिल्डिंग हादसा में बड़ा एक्शन, MCD के डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
32 ° C
32 °
32 °
70%
4.1m/s
44%
शनि
32 °
रवि
34 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
33 °

अन्य खबरें