🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : स्टेज पर सलमान खान की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द से परेशान होकर फ्लोर पर बैठे, मचा हड़कंप

Video Salman Khan Health : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स को जवाब देकर दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान की एपिसोड के आखिर में अचानक तबीयत बिगड़ गई. रियलिटी चेक टास्क के दौरान उन्हें घुटन, सीने में दर्द और लगातार खांसी की शिकायत हुई. दर्द बढ़ने पर शो रोकना पड़ा और मेडिकल टीम को सेट पर बुलाया गया.

विज्ञापन

Video Salman Khan Health : बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में ट्रोलर्स को जवाब देकर दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान की एपिसोड के आखिर में अचानक तबीयत बिगड़ गई. रियलिटी चेक टास्क के दौरान उन्हें घुटन, सीने में दर्द और लगातार खांसी की शिकायत हुई. दर्द बढ़ने पर शो रोकना पड़ा और मेडिकल टीम को सेट पर बुलाया गया.

विज्ञापन

Video Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान का वही पुराना दबंग अंदाज देखने को मिला, लेकिन एपिसोड के आखिर में माहौल अचानक बदल गया. स्टेज पर पूरे जोश के साथ पहुंचे सलमान ने पहले घरवालों की जमकर क्लास लगाई और अपनी उम्र व बॉडी पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा, “60 साल का हो गया हूं भाई, लेकिन एनर्जी अभी भी वही है.” हालांकि कुछ ही देर बाद रियलिटी चेक टास्क के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और शो को बीच में रोकना पड़ा.

शाहरुख खान की प्लेट में क्या है खास? जानिए 5 पसंदीदा खाने, जो हैं दिल के सबसे करीब

Video Bigg Boss 20: पहले ट्रोलर्स को दिया जवाब, फिर अचानक बिगड़ी तबीयत

वीकेंड का वार की शुरुआत में सलमान खान पूरे आत्मविश्वास और दमदार तेवर में नजर आए. उन्होंने घरवालों की हरकतों पर लताड़ लगाई और ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा. उनका यह अंदाज देखकर सेट पर मौजूद सभी लोग उत्साहित थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि एपिसोड के अंत तक स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी.

टास्क के दौरान घुटन और सीने में दर्द, बार-बार रुकवाया शो

एपिसोड के आखिर में जब सभी घरवाले रियलिटी चेक टास्क कर रहे थे, तभी सलमान खान को घुटन और सीने में भारीपन महसूस होने लगा. स्टेज पर खड़े सलमान बार-बार अपने सीने पर हाथ फेरते दिखाई दिए. उन्होंने बीच में शो रुकवाकर पानी पिया और उन्हें लगातार खांसी भी आती रही. उनकी हालत देखकर सेट पर मौजूद लोग हैरान रह गए.

आम्रपाली दुबे ने सबसे पहले समझी हालत

सलमान खान की तकलीफ सबसे पहले आम्रपाली दुबे ने नोटिस की. उन्होंने तुरंत सलमान से कुछ देर रुककर आराम करने की गुजारिश की. इसके बाद बाकी घरवालों ने भी महसूस किया कि उनके सीने में तेज दर्द हो रहा है. बढ़ती परेशानी के बीच एपिसोड को अचानक गंभीर मोड़ पर रोक दिया गया.

आर्टिकल 370’ का रहा दबदबा, यामी गौतम बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री; देखें लिस्ट

दर्द से बेहाल होकर फ्लोर पर बैठे, बुलानी पड़ी मेडिकल टीम

बताया गया कि दर्द बढ़ने पर सलमान खान स्टेज पर ही फ्लोर पर बैठ गए. उन्हें ऐसी हालत में देखकर सेट पर तुरंत डॉक्टर्स और इमरजेंसी मेडिकल टीम को बुलाया गया. इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें-

ट्रोलिंग के बाद कैटरीना ने बदली ब्यूटी की परिभाषा, बताया मां बनने के बाद क्या है सबसे जरूरी
तीसरे दिन फुस्स पड़ी रफ्तार, फिर भी 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
‘बंटवारा 1947’ में सकीना की वापसी की खबर ने मचाई हलचल, अमीषा पटेल ने बताया पूरा सच
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
0m/s
100%
शनि
29 °
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
35 °

अन्य खबरें