Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: 17 सितंबर 2026, गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा है. आज कई राशियों के लिए करियर, आमदनी और निजी जीवन से जुड़े अहम संकेत हैं. किसी को पदोन्नति और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो किसी के लिए प्रॉपर्टी और रुके काम से जुड़ी अच्छी स्थिति बन सकती है. दूसरी ओर कुछ राशि के जातकों को खर्च, विरोधियों या नौकरी बदलने के मामले में सावधानी रखनी होगी.
Aaj Ka Rashifal 17 September 2026: मेष: सामाजिक क्षेत्र में बढ़ेगा दायरा
मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज के लिहाज से बदलाव का दिन है. परिस्थितियां बदलने के साथ लाभ के नये रास्ते खुल सकते हैं. सामाजिक क्षेत्र में आपकी गतिविधियां और काम का विस्तार होने के संकेत हैं.
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 9
वृषभ: कमाई बढ़ने के साथ बढ़ेगा मान-सम्मान
वृषभ राशि के जातकों के लिए आय के मामले में दिन सकारात्मक रह सकता है. नई योजना बन सकती है और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी तथा मान-सम्मान और यश में भी वृद्धि हो सकती है.
शुभ रंग: ऑलिव ग्रीन, शुभ अंक: 5
मिथुन: करियर में मिल सकती है बड़ी कामयाबी
मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार दोनों मोर्चों पर अच्छे संकेत हैं. पदोन्नति का अवसर मिल सकता है और व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. परिवार की ओर से भी सुख मिलेगा.
शुभ रंग: चारकोल ग्रे, शुभ अंक: 7
कर्क: खर्च पर नियंत्रण, आर्थिक स्थिति बेहतर
कर्क राशि के जातकों के लिए आज सबसे बड़ी राहत आर्थिक मोर्चे पर मिल सकती है. अनावश्यक खर्चों में कमी आएगी. आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में समय अनुकूल रहने के संकेत हैं.
शुभ रंग: काई हरा, शुभ अंक: 8
सिंह: दोस्तों का साथ मिलेगा, विरोधियों से रहें सतर्क
सिंह राशि वालों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विरोधियों को लेकर सतर्क रहना होगा. आगे चलकर विजय मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर का खाना खाने से परहेज करना बेहतर रहेगा.
शुभ रंग: कॉपर रेड, शुभ अंक: 1
कन्या: प्रॉपर्टी से लेकर रुके काम तक, बन रहे कई योग
कन्या राशि के जातकों के लिए आज कई क्षेत्रों में सकारात्मक संकेत हैं. मकान और वाहन की प्राप्ति हो सकती है. नई प्रॉपर्टी खरीदने का संयोग बन सकता है. विरोधियों पर विजय मिलेगी और स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा. रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. संतान सुख और महत्वाकांक्षा पूरी होने के भी संकेत हैं.
शुभ रंग: वेलवेट रेड, शुभ अंक: 3
तुला: दिन में आर्थिक परेशानी, शाम तक राहत
तुला राशि वालों को आज कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. पैसों की किल्लत भी परेशान कर सकती है. हालांकि पार्टनर का सहयोग मिलेगा और शाम तक आर्थिक परेशानी दूर होने के संकेत हैं.
शुभ रंग: मेटलिक ब्लैक, शुभ अंक: 4
वृश्चिक: अड़चनों के बीच सूझबूझ आएगी काम
वृश्चिक राशि के जातकों के सामने नई योजनाओं को पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं. ऐसे समय में आपकी बुद्धि और चतुरता आर्थिक परेशानी को दूर करने में मदद करेगी.
शुभ रंग: मेटैलिक ब्लू, शुभ अंक: 8
धनु: अधिकारियों का साथ, कामकाज का माहौल अनुकूल
धनु राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर स्थितियां अनुकूल रहने के संकेत हैं. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आज कोई अभिलाषा पूरी होने की संभावना भी है.
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 2
इन उपायों और दान से प्रसन्न होंगे भगवान शिव, जीवन में आएगी सुख-शांति
मकर: आय के साधनों में सुधार, घर में सुख-शांति
मकर राशि के जातकों के लिए कमाई से जुड़े मामलों में सुधार हो सकता है. आमदनी के साधन बेहतर होंगे. घर-गृहस्थी में सुख-शांति रहेगी और शुभ समाचार मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: पेल यलो, शुभ अंक: 3
कुंभ: परिवार से राहत, लेकिन नौकरी बदलने से बचें
कुंभ राशि वालों के लिए पारिवारिक परेशानियां कम हो सकती हैं और नये संबंध बनने के संकेत हैं. हालांकि नौकरी में बदलाव करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है.
शुभ रंग: टोमैटो रेड, शुभ अंक: 7
मीन: सरकारी नौकरी वालों को मिल सकता है नया पद
मीन राशि के जातकों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए नए पद और अधिकार मिलने की संभावना है.
शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 9
इसे भी पढ़ें-इस दिन की ये 5 गलतियां डाल सकती हैं असर, गुरुवार को रखें खास सावधानी
Disclaimer : यह राशिफल स्थिति पर आधारित है. विशेष मार्गदर्शन के लिए किसी ज्योतिषी से परामर्श करें.



