Neeraj Kumar Health: जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हार्ट से जुड़ी परेशानी के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया है. डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है. नीरज कुमार पटना स्नातक सीट से जेडीयू के एमएलसी प्रत्याशी हैं.
हार्ट की परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे हैं. अचानक हार्ट से जुड़ी परेशानी होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया. यहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना का सफर होगा आसान? चलेगी वंदे भारत स्पेशल, जानिए तारीख, रूट और किराया
पटना स्नातक सीट पर चुनाव के बीच बिगड़ी तबीयत
नीरज कुमार की तबीयत ऐसे समय बिगड़ी है, जब वह पटना स्नातक सीट से एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी हैं. इस चुनाव को लेकर उनकी अपनी पार्टी के विधायक अनंत सिंह के साथ भी विवाद सामने आया है. अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं.
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच आरोप-प्रत्यारोप
दोनों नेताओं के बीच विवाद के दौरान अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर कई आरोप लगाए हैं. नीरज कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है. दोनों के बीच लगातार बयानबाजी के कारण विवाद बढ़ता रहा है.
मामले को शांत कराने के लिए जेडीयू की ओर से बैठक कर दोनों के बीच खींचतान खत्म करने की कोशिश की गयी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली. इसके बाद पार्टी की ओर से केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को दोनों नेताओं के बीच सुलह कराने की जिम्मेदारी दी गयी.
नहीं थमा विवाद
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अनंत सिंह से बात की और उनसे नीरज कुमार के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी नहीं करने को कहा. अनंत सिंह ने इस बात पर सहमति भी जतायी थी. इसके बावजूद दोनों नेताओं के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जारी है.
इसे भी पढ़ें-



