🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

पक्षियों के घोंसले से ट्रिप होती है 132 केवी लाइन, अब 9.94 लाख से होगा बचाव का इंतजाम

Bird Guard: सुलतानगंज-देवघर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर पक्षियों के कारण होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए टावरों पर बर्ड गार्ड लगाये जायेंगे. बीएसपीटीसीएल ने बर्ड गार्ड और जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए 9.94 लाख रुपये की निविदा जारी की है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी टावरों पर सुरक्षा उपकरण लगाने का काम करेगी.

विज्ञापन

Bird Guard: सुलतानगंज-देवघर 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर पक्षियों के कारण होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए टावरों पर बर्ड गार्ड लगाये जायेंगे. बीएसपीटीसीएल ने बर्ड गार्ड और जरूरी उपकरणों की खरीद के लिए 9.94 लाख रुपये की निविदा जारी की है. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी टावरों पर सुरक्षा उपकरण लगाने का काम करेगी.

विज्ञापन

Bird Guard: सुलतानगंज से देवघर के बीच 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन पर पक्षियों के कारण होने वाले फॉल्ट को रोकने के लिए अब खास इंतजाम किया जायेगा. बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीटीसीएल) ट्रांसमिशन टावरों पर बर्ड गार्ड लगाने जा रही है. इसके साथ टावर एसेसरीज और जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे. इन पर कुल 9 लाख 94 हजार 290 रुपये खर्च होंगे.

घोंसला और बीट बनती है लाइन ट्रिप होने की वजह

ट्रांसमिशन टावरों पर पक्षियों का बैठना और इंसुलेटर के आसपास घोंसला बनाना कई बार बिजली व्यवस्था के लिए परेशानी का कारण बन जाता है. घोंसले में मौजूद सामग्री या पक्षियों की बीट इंसुलेटर के संपर्क में आने पर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन सकती है. इसके बाद लाइन ट्रिप होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है.

दूसरी ओर हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने पर पक्षियों के लिए भी जान का खतरा बना रहता है. इसी दोहरी समस्या को देखते हुए टावरों पर सुरक्षा उपकरण लगाने की तैयारी की गयी है.

सोलर पैनल लगवाने उमड़े लोग, 111 उपभोक्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन; पांच को मौके पर लोन मंजूर

Bird Guard: टावर पर ऐसी व्यवस्था होगी कि पक्षी न बना सकें घोंसला

बर्ड गार्ड को टावर और इंसुलेटर के आसपास लगाया जाता है. इसका डिजाइन ऐसा होता है कि पक्षियों के लिए इन संवेदनशील हिस्सों पर बैठना या घोंसला बनाना मुश्किल हो जाये. इससे पक्षियों और हाई-वोल्टेज लाइन के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहती है.

बीएसपीटीसीएल ने इसके लिए विभिन्न टावरों पर बर्ड गार्ड के साथ टावर एसेसरीज और अन्य उपकरण उपलब्ध कराने की निविदा जारी की है.

6 अक्तूबर तक निविदा में भाग लेने का मौका

जारी निविदा में भाग लेने की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर निर्धारित की गयी है. वहीं, टेक्नो-कॉमर्शियल बिड 7 अक्तूबर को खोली जायेगी. निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को ट्रांसमिशन टावरों पर सुरक्षा उपकरण लगाने का काम करना होगा.

लाइन ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन पर लगेगी रोक

बर्ड गार्ड लगने के बाद पक्षियों के कारण होने वाले फॉल्ट की संभावना कम होने की उम्मीद है. इससे लाइन ट्रिपिंग और ब्रेकडाउन की घटनाओं में कमी आ सकती है तथा ट्रांसमिशन सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ेगी.

योजना का मकसद सिर्फ बिजली लाइन को सुरक्षित रखना नहीं है. सुरक्षा उपकरण पक्षियों को भी हाई-वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से बचाने में मदद करेंगे.

28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन

अलग-अलग डिजाइन में मिलते हैं बर्ड गार्ड

बर्ड गार्ड इंसुलेटर के आसपास लगाया जाने वाला सुरक्षा उपकरण है. इसे डिस्क, कांटेदार या अन्य विशेष डिजाइन में तैयार किया जा सकता है. कुछ स्थानों पर तारों पर बर्ड फ्लाइट डाइवर्टर भी लगाये जाते हैं. ये पक्षियों को तारों की मौजूदगी का संकेत देते हैं, जिससे वे सुरक्षित दूरी बनाये रख सकें.

ऐसे उपकरण जंग-रोधी गैल्वेनाइज्ड मेटल या मजबूत प्लास्टिक जैसी सामग्री से तैयार किये जाते हैं.

इसे भी पढ़ें-

कहलगांव में कोआ नदी पुल बंद, भागलपुर-पीरपैंती मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानिए किस रास्ते से होगी आवाजाही
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
30 ° C
30 °
30 °
74%
3.6m/s
78%
शनि
30 °
रवि
36 °
सोम
35 °
मंगल
34 °
बुध
34 °

अन्य खबरें