Rail Neer Bhagalpur: करीब छह महीने के इंतजार के बाद भागलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को फिर से रेलवे का पैकेज्ड पानी रेल नीर मिलने लगा है. स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से छह तक मौजूद फूड स्टॉल पर रेल नीर की बिक्री शुरू कर दी गयी है. यात्रियों को सीलबंद एक लीटर की बोतल 14 रुपये में उपलब्ध करायी जा रही है.
रेल नीर की उपलब्धता शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन पर बोतलबंद पानी खरीदने में राहत मिली है. रेलवे की ओर से यह भी देखा जा रहा है कि यात्रियों के मांगने पर फूड स्टॉल संचालक उन्हें रेल नीर उपलब्ध करा रहे हैं या नहीं.
Rail Neer Bhagalpur: हर स्टॉल पर रेल नीर मिल रहा है या नहीं, रेलवे की नजर
भागलपुर के सीएमआइ सुधांशु आर्या की ओर से स्टेशन के फूड स्टॉल पर रेल नीर की बिक्री की निगरानी की जा रही है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन यात्रियों को रेल नीर चाहिए, उन्हें मांगने पर उपलब्ध कराया जाये.
प्लेटफॉर्म नंबर एक से छह तक फूड स्टॉल पर रेल नीर की बिक्री शुरू होने से यात्रियों को करीब छह महीने बाद रेलवे के निर्धारित पैकेज्ड पानी का विकल्प मिला है.
28 अगस्त की रात से होगा विक्रमशिला सेतु, तीन महीने नहीं चलेंगे वाहन
रेल नीर के अलावा दूसरे पानी पर ज्यादा वसूली का आरोप
इधर, स्टेशन के फूड स्टॉल पर रेल नीर के अलावा दूसरे ब्रांड की बोतलबंद पानी खरीदने वाले यात्रियों से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत भी सामने आ रही है. यात्रियों का आरोप है कि कई स्टॉल पर बोतलबंद पानी की कीमत निर्धारित दर से एक से दो रुपये अधिक ली जा रही है.
यात्रियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की गयी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. यात्रियों के अनुसार फूड स्टॉल की नियमित जांच भी नहीं हो रही है.
शिकायत के बाद भी नहीं बदली स्थिति
यात्रियों की शिकायत सिर्फ अधिक राशि वसूले जाने तक सीमित नहीं है. उनका कहना है कि शिकायत किये जाने के बावजूद फूड स्टॉल पर पानी की बिक्री और निर्धारित दर की निगरानी को लेकर स्थिति में बदलाव नहीं आया है.
अब रेल नीर की बिक्री शुरू होने के बाद यात्रियों को उम्मीद है कि निर्धारित कीमत पर पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर भी रेलवे की नजर रहेगी.
इसे भी पढ़ें-



