वायरल वीडियो

हवाई यात्रियों को एक और झटका, सफर होगा महंगा, विदेशी उड़ानों पर अब नया फ्यूल चार्ज

Air India Fuel Surcharge: एयर इंडिया ग्रुप ने जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बदलाव किया है. घरेलू रूट्स पर अब फ्लैट चार्ज की जगह दूरी आधारित सिस्टम लागू होगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में फ्यूल सरचार्ज में अधिक बढ़ोतरी की जाएगी.

Air India Fuel Surcharge: जेट ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच एयर इंडिया ग्रुप ने अपनी उड़ानों पर लगने वाले फ्यूल सरचार्ज ढांचे में बदलाव कर दिया है. कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों श्रेणियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है. आईएटीए के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के अंत तक वैश्विक स्तर पर जेट ईंधन की औसत कीमत 99.40 डॉलर प्रति बैरल थी, जो 27 मार्च 2026 तक बढ़कर 195.19 डॉलर प्रति बैरल हो गई. इसी दौरान एयरलाइन के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद छोड़ने का ऐलान भी किया है.

घरेलू रूट्स पर अब दूरी के हिसाब से लगेगा चार्ज

एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों में पहले से लागू फ्लैट सरचार्ज प्रणाली को समाप्त कर दिया है. उसकी जगह अब दूरी आधारित ग्रिड लागू किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 8 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगी. यह बदलाव उस फैसले के बाद सामने आया है, जिसमें पेट्रोलियम और नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू एटीएफ कीमतों में बढ़ोतरी को 25 प्रतिशत तक सीमित करने का निर्णय लिया है.

उड़ान की दूरी (किमी में)फ्यूल सरचार्ज (प्रति यात्री)
500 किमी तक₹299
501 से 1,000 किमी₹499
1,001 से 1,500 किमी₹599
1,501 से 2,000 किमी₹799
2,000 किमी से अधिक₹899

विदेशी उड़ानों में ज्यादा बढ़ेगा फ्यूल सरचार्ज

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयर इंडिया ने अलग स्थिति बताई है. कंपनी के अनुसार, विदेशी मार्गों पर एटीएफ कीमतों के लिए किसी तरह की सरकारी सीमा लागू नहीं है. इसी वजह से इन रूट्स पर फ्यूल सरचार्ज में ज्यादा बढ़ोतरी की जाएगी. एयर इंडिया ने कहा है कि बढ़ा हुआ यह शुल्क भी ईंधन लागत में हुई कुल बढ़ोतरी की पूरी भरपाई नहीं कर पा रहा है और कंपनी अब भी खर्च का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है.

क्षेत्र (Region)संशोधित फ्यूल सरचार्जलागू होने की तारीख
सार्क (बांग्लादेश को छोड़कर)USD 2408 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
वेस्ट एशिया/मिडिल ईस्टUSD 5008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
चीन और दक्षिण-पूर्व एशिया (सिंगापुर को छोड़कर)USD 10008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
सिंगापुरUSD 6008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
अफ्रीकाUSD 13008 अप्रैल 2026 (0901 बजे IST)
यूरोप (यूनाइटेड किंगडम सहित)USD 20510 अप्रैल 2026 (0001 बजे IST)
नॉर्थ अमेरिकाUSD 28010 अप्रैल 2026 (0001 बजे IST)
ऑस्ट्रेलियाUSD 28010 अप्रैल 2026

इसे भी पढ़ें-सिर्फ मजदूरी नहीं, टेक्नोलॉजी से भी पहचान बनाएगा बिहार, केंद्रीय IT मंत्री से श्रेयसी सिंह ने की मुलाकात

इसे भी पढ़ें-इनकम टैक्स Form 121 लागू, जानिए बदलाव से कैसे होगा टैक्स प्रोसेस आसान

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
mist
27 ° C
27 °
27 °
83 %
4.1kmh
50 %
Sun
44 °
Mon
45 °
Tue
45 °
Wed
45 °
Thu
41 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here