विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jabalpur Cruise Accident: डूबती नाव में मां का आखिरी प्यार, बेटे को सीने से लगाए कैद हुए पल

Viral Video :जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मां अपने बच्चे को आखिरी पल तक सीने से लगाए नजर आई. हादसे में 9 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग लापता हैं.

विज्ञापन

Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर हुए क्रूज हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद भारी चर्चा में है. यह वीडियो बेहद भावुक करने वाला है, जिसमें हादसे से ठीक पहले का दृश्य कैद हुआ है. नाव में पानी भरने लगा था और यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल था. इसी बीच एक मां अपने चार साल के बेटे को कसकर सीने से लगाए नजर आती है. लोग लाइफ जैकेट लेने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मां अपने बच्चे को आखिरी पल तक नहीं छोड़ती.

हादसे के आखिरी क्षणों की दिल दहला देने वाली तस्वीर

वीडियो में दोनों नाव के एक तरफ दिखाई देते हैं, ठीक उसी समय जब क्रूज असंतुलित होकर डूबने लगा था. कुछ ही समय बाद रेस्क्यू टीम ने दोनों के शव बरामद किए. हैरान करने वाली बात यह रही कि मां और बच्चा एक ही लाइफ जैकेट में एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले. इस दृश्य ने हादसे की भयावहता को और गहरा कर दिया.

घाट पर टूटा परिवार, अधिकारी भी हुए भावुक

जब शवों को किनारे लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे माहौल में चीख-पुकार और सदमे का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह भी इस दृश्य को देखकर भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं.

राहत और बचाव अभियान जारी, मृतकों की संख्या 9 हुई

अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, जबकि छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. शुक्रवार को पांच और शव बरामद किए गए. सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं और लापता लोगों की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़ें-दुल्हन की एंट्री ने लूटी महफिल, डांस देखकर मेहमान भी रह गए हैरान

इसे भी पढ़ें-Viral Video: गैंडे ने हाथी को दी चुनौती, लेकिन दो मिनट में बदल गया पूरा खेल

इसे भी पढ़ें-पानी में बैठा बाघ, पीठ पर मस्ती करते मेंढक; अनोखा नजारा हुआ वायरल

इसे भी पढ़ें-पहाड़ों में मैगी बेचकर दिन में कितनी कमाई होती है? जानकर नौकरीपेशा लोग भी चौंक जाएंगे

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
66%
4.4m/s
74%
बुध
38 °
गुरु
38 °
शुक्र
37 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें