विज्ञापन

वायरल वीडियो

इनकम टैक्स Form 121 लागू, जानिए बदलाव से कैसे होगा टैक्स प्रोसेस आसान

Income Tax Form 121: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स में बदलाव हुआ है. पुराने 15G और 15H फॉर्म्स को हटा कर नया Form 121 लागू किया गया है. अब सालाना टैक्स शून्य वाले सभी टैक्सपेयर सिर्फ Form 121 भरेंगे.

Income Tax Form 121: 1 अप्रैल 2026 से इनकम टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब पुराने Form 15G और 15H को पूरी तरह हटा दिया गया है और उनकी जगह नया Form 121 पेश किया गया है. इसका उद्देश्य टैक्स डिक्लेरेशन को सरल बनाना है ताकि अलग-अलग फॉर्म्स भरने की झंझट खत्म हो जाए. सालाना टैक्स लायबिलिटी शून्य (Zero) वाले सभी टैक्सपेयर चाहे उनकी उम्र 25 हो या 75, अब सिर्फ Form 121 भरकर TDS बचा सकते हैं. यह बदलाव खासकर सीनियर सिटीजन और कम आय वाले लोगों के लिए लाभकारी है.

Form 121 से बचा जा सकेगा TDS

Form 121 का इस्तेमाल कई तरह की इनकम पर TDS कटौती रोकने के लिए किया जा सकेगा. इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • बैंक डिपॉजिट और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाला ब्याज
  • PF निकासी और पेंशन की राशि
  • रेंट (किराया), डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से होने वाली कमाई
  • इंश्योरेंस कमीशन और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी से मिलने वाला पैसा

नया UIN सिस्टम और कामकाज

Form 121 (Part A) भरने के बाद इसे लेने वाला संस्थान, जैसे बैंक, हर फॉर्म के लिए 26-अंकों का Unique Identification Number (UIN) जारी करेगा. इस नंबर में आपकी जानकारी, टैक्स साल और बैंक का TAN नंबर शामिल होगा. बैंक को हर तिमाही सरकार को रिपोर्ट करनी होगी कि उसे आपका डिक्लेरेशन मिल चुका है, भले ही टैक्स काटा गया हो या नहीं.

इसे भी पढ़ें-सोना-चांदी में नरमी जारी, शादी सीजन से पहले खरीदारों को राहत

इसे भी पढ़ें-सोने-चांदी में नरमी, जानें आज के लेटेस्ट भाव

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश से जुड़े किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त का सुझाव HelloCities24 द्वारा नहीं दिया जाता है. यहां प्रकाशित बाजार विश्लेषण विभिन्न मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज संस्थानों के आकलन पर आधारित होते हैं. निवेश से पहले प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य करें.

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
38.4 ° C
38.4 °
38.4 °
25%
2.8m/s
0%
Thu
42 °
Fri
43 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
45 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here