वायरल वीडियो

Bhagalpur News: बबरगंज में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Bhagalpur News: बबरगंज में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत दो गिरफ्तार भागलपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बबरगंज थाना क्षेत्र के मड़वास्थान इलाके में की गई छापेमारी में पुलिस ने एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, नकदी और मोटरसाइकिल जब्त की गई है.

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों में मड़वास्थान निवासी फेकू यादव की पत्नी सीता देवी और महेशपुर निवासी आकाश कुमार उर्फ खट्टू पाल शामिल हैं. इनके पास से 76 ग्राम ब्राउन शुगर, 19,190 रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. गुप्त सूचना पर सिटी डीएसपी वन और टू की निगरानी में गठित विशेष टीम ने छापेमारी की.

इलाके में पहले से चल रहा था अभियान

टीम बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में नशे और चोरी-छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए अभियान चला रही थी. इसी दौरान सूचना मिली थी कि मड़वास्थान इलाके में एक महिला ब्राउन शुगर की तस्करी कर रही है. सूचना की पुष्टि के बाद योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की गई.

तस्करों से मिली अहम जानकारी

पूछताछ के दौरान दोनों तस्करों ने नशे के नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर आगे की छापेमारी की जा रही है. मामले में बबरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

छापेमारी में ये अधिकारी थे शामिल

छापेमारी टीम में बबरगंज थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, एसआई विशाल कुमार, प्रशांत कुमार, सिपाही राधिका कुमारी, संतोष कुमार और नितेश कुमार शामिल थे.

इसे भी पढ़ें-
- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
69 %
4.1kmh
1 %
Sun
29 °
Mon
42 °
Tue
39 °
Wed
40 °
Thu
34 °

अन्य खबरें