18.1 C
Delhi
13 February 2026, Friday
Home Blog Page 7

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत तो कहां लेकर गई पुलिस? —पप्पू यादव को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा

पप्पू यादव
गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत.

Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद शुक्रवार देर रात राजनीतिक हलचल तेज हो गई. पटना पुलिस उन्हें हिरासत में लेने पहुंची तो उनके आवास पर करीब ढाई घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा. स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें पहले आईजीआईएमएस ले जाया गया, जहां बेड उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई. इसके बाद उन्हें पीएमसीएच शिफ्ट किया गया और इस दौरान पुलिस टीम उनके साथ मौजूद रही.

फेसबुक पोस्ट से उठे सवाल

सांसद के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से अस्पताल ले जाए जाने का एक वीडियो साझा किया गया. इसके साथ उनके निजी सचिव ने लिखा कि इलाज के लिए पुलिस ने उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन आईजीआईएमएस में बेड की व्यवस्था नहीं हो सकी. पोस्ट में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए.

इसे भी पढ़ें-आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, जानें क्यों एक्शन में आई पुलिस और हिरासत में लिया?

जान मारने की साजिश का लगाया आरोप

एक अन्य पोस्ट में निजी सचिव की ओर से दावा किया गया कि रात भर स्ट्रेचर पर रखने के बाद पप्पू यादव को पीएमसीएच ले जाया जा रहा है. साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है. इस पोस्ट के जरिए सरकार और पुलिस की मंशा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तारी का पप्पू यादव ने किया विरोध

बताया जाता है कि पुलिस जब एक पुराने मामले में कार्रवाई करने पहुंची, तब पप्पू यादव ने अस्वस्थता का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया. इस दौरान उन्हें दवा लेते हुए भी देखा गया. उनके वकील शिवनंदन भारती ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं.

कोर्ट में पेशी संभव

सूत्रों के मुताबिक, सांसद को आज अदालत में पेश किया जा सकता है, हालांकि समय को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है. सुनवाई के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी. फिलहाल उनकी तबीयत को देखते हुए उनका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है और मामले पर सभी की नजर बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें-प्रशांत किशोर को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, बिहार चुनाव रद्द करने की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

इसे भी पढ़ें- होली पर परदेश से घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी; बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें-आपका समय है, लेकिन बदलाव अवश्य आएगा; सदन में तेजस्वी यादव ने सरकार को चेताया

इसे भी पढ़ें-बिहार में ट्रेनों का एक ही ट्रैक पर अब नहीं होगी आमने‑सामने की टक्कर; ‘कवच’ प्रणाली के साथ परिचालन शुरू

आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी, जानें क्यों एक्शन में आई पुलिस और हिरासत में लिया?

पप्पू यादव
आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तार.

Pappu Yadav: पटना में शुक्रवार देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ. हलचल उस समय मच गई जब पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पुलिस ने उनके उत्तरी मंदिरी स्थित घर से हिरासत में लिया. देर रात की इस कार्रवाई ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया और समर्थकों की भीड़ आवास के बाहर जुट गई.

वारंट के साथ पहुंची टीम, गिरफ्तारी के लिए दिखाना पड़ा कोर्ट आदेश

पुलिस रात करीब 9:45 बजे सांसद के घर पहुंची. मौजूद समर्थकों ने पहले गिरफ्तारी वारंट देखने की मांग की और कुछ देर तक बहस चली. अधिकारियों ने अदालत का आदेश दिखाया, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें हिरासत में लिया गया.
कार्रवाई के दौरान सांसद ने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बताई, जिस पर पुलिस उन्हें जांच के लिए आईजीआईएमएस ले गई.

इसे भी पढ़ें-प्रशांत किशोर को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, बिहार चुनाव रद्द करने की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

समर्थकों का हंगामा, सड़क पर बैठकर रोका रास्ता

हिरासत के समय माहौल तनावपूर्ण हो गया. जैसे ही पुलिस उन्हें गाड़ी तक लाई, समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ लोग वाहन के आगे सड़क पर बैठ गए और जाने से रोकने की कोशिश की. स्थिति संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी और अतिरिक्त बल लगाना पड़ा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीन दशक पुराने केस से जुड़ा मामला

पुलिस के अनुसार यह कदम गर्दनीबाग थाना कांड संख्या 552/95 में लंबित मामले के तहत उठाया गया. शिकायतकर्ता विनोद बिहारी लाल ने आरोप लगाया था कि उनका मकान कथित रूप से धोखे से किराये पर लिया गया और बाद में उसे कार्यालय के तौर पर उपयोग किया गया.
मामला वर्षों से अदालत में विचाराधीन है. हाल में एमपी-एमएलए कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का आदेश दिया था. समन पर हाजिर नहीं होने के बाद अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया.

सांसद ने बताया राजनीतिक कदम

कार्रवाई से पहले पप्पू यादव ने कहा कि वे संसद सत्र के बाद अदालत की प्रक्रिया का सम्मान करने पटना आए थे. उन्होंने इसे राजनीतिक प्रताड़ना करार दिया और कहा कि कुछ मुद्दों पर उनकी सक्रियता से विरोधी असहज हैं.
सिटी एसपी मध्य भानु प्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की गई है. मेडिकल जांच के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी.

इसे भी पढ़ें- होली पर परदेश से घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी; बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें-आपका समय है, लेकिन बदलाव अवश्य आएगा; सदन में तेजस्वी यादव ने सरकार को चेताया

इसे भी पढ़ें-बिहार में ट्रेनों का एक ही ट्रैक पर अब नहीं होगी आमने‑सामने की टक्कर; ‘कवच’ प्रणाली के साथ परिचालन शुरू

Pakistan Blast : गेट पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया; 31 की मौत, 169 घायल: इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला का कौन जिम्मेदार?

Pakistan
इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला.

Pakistan Blast: शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के वक्त इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजातुल कुबरा मस्जिद-सह-इमामबाड़ा में आत्मघाती हमला हो गया. पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक संदिग्ध व्यक्ति मस्जिद के गेट से अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था. ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक लिया. इसी दौरान उसने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे.

पुलिस ने एक बयान में कि इस हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि 169 लोग घायल हुए हैं. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें-जोरदार धमाके से हिला इस्लामाबाद, इमामबाड़ा बना निशाना, 12 लोगों की मौत की आशंका

सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को क्यों घेर लिया?

हमले के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया. फॉरेंसिक टीमों ने मौके से साक्ष्य जुटाए. अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में हमलावर के विदेशी नागरिक होने के संकेत मिले हैं. उसके संबंध “फितना अल ख्वाराजी” से बताए जा रहे हैं, जो शब्द तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के लिए इस्तेमाल होता है. हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है.

अस्पतालों में इमरजेंसी, सुरक्षा हाई अलर्ट पर

विस्फोट के तुरंत बाद इस्लामाबाद के बड़े अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई. घायलों को PIMS समेत कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें तैनात की गईं.

सेना और रेंजर्स ने इलाके में फ्लैग मार्च किया और सुरक्षा बढ़ा दी गई. गृह राज्य मंत्री तलल चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और इलाज में किसी तरह की कमी न रखने के निर्देश दिए.

राष्ट्रपति के दौरे के बीच हमला, सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया

यह हमला ऐसे समय हुआ जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव पाकिस्तान के दो दिवसीय दौरे पर मौजूद हैं. इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां पहले से अलर्ट पर थीं.

सरकार ने की कड़े शब्दों में निंदा

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और विपक्षी नेता अल्लामा राजा नासिर अब्बास ने हमले की कड़ी निंदा की. जरदारी ने कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ अपराध है. अब्बास ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर हमला समाज और आस्था दोनों पर चोट है.

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भी इस्लामाबाद के जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती विस्फोट में 12 लोगों की जान गई थी. ताजा घटना के बाद राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

इसे भी पढ़ें-अमेरिका कनाडा को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा है? अल्बर्टा को लेकर क्यों बढ़ रही है बेचैनी

इसे भी पढ़ें-पंजाब में खानपुर रेलवे लाइन पर विस्फोट, मालगाड़ी चालक घायल; सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी

Islamabad Blast : जोरदार धमाके से हिला इस्लामाबाद, इमामबाड़ा बना निशाना, 12 लोगों की मौत की आशंका

Islamabad
इस्लामाबाद में ब्लास्ट, फोटो-एक्स

Islamabad Blast : इस्लामाबाद में शुक्रवार (6 फरवरी) को एक इमामबाड़ा के भीतर जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया. धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहजाद टाउन स्थित तारलाई इमामबाड़ा में हुई.

अंग्रेजी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई गई है. वहीं समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि शिया समुदाय के इस इबादत स्थल पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है. घायलों की संख्या भी अधिक बताई जा रही है.

इबादत के दौरान मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विस्फोट उस समय हुआ जब इमामबाड़ा परिसर में लोगों की मौजूदगी थी. धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिसके बाद आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू की गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बनने की बात कही.

आत्मघाती हमले का शक

समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना को आत्मघाती हमला माना जा रहा है. प्रारंभिक आकलन में कम से कम 12 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. जांच एजेंसियां हमले के तरीके और जिम्मेदारों का पता लगाने में जुटी हैं.

अस्पतालों में अलर्ट, इलाज जारी

धमाके के बाद इस्लामाबाद के प्रमुख अस्पतालों—पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और सीडीए अस्पताल—में इमरजेंसी घोषित कर दी गई. घायलों को तेजी से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना पर भरोसा करने की अपील की है.

इससे पहले भी इस्लामाबाद में अदालत परिसर के बाहर बड़ा आत्मघाती विस्फोट हो चुका है, जिसमें कई लोगों की जान गई थी. ताजा घटना ने एक बार फिर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत को रेखांकित किया है.

इसे भी पढ़ें-अमेरिका कनाडा को दो हिस्सों में बांटने की कोशिश कर रहा है? अल्बर्टा को लेकर क्यों बढ़ रही है बेचैनी

प्रशांत किशोर को लगा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, बिहार चुनाव रद्द करने की मांग पर नहीं हुई सुनवाई

प्रशांत किशोर
चुनाव रद्द करने की मांग पर सुनवाई से इनकार.

Prashant Kishor: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को रद्द कराने की मांग लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को राहत नहीं मिली. शीर्ष अदालत ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी मांग न्यायिक तौर पर उचित नहीं बनती. कोर्ट ने यह जरूर कहा कि चाहें तो याचिकाकर्ता हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं.

चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान की थी मांग

प्रशांत किशोर ने अपनी याचिका में 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को निरस्त कर नए सिरे से चुनाव कराने की अपील की थी. उनका तर्क था कि चुनाव की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई, जो आदर्श आचार संहिता के खिलाफ है. सुप्रीम कोर्ट ने इस आधार पर दखल देने से मना कर दिया.

‘वोट प्रभावित करने’ का लगाया आरोप

याचिका में यह भी दावा किया गया कि महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश हुई. जनसुराज की ओर से मांग की गई कि चुनाव आयोग ऐसी योजनाओं पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे, ताकि मतदान से ठीक पहले लोकलुभावन घोषणाएं न हों.

चुनाव नतीजों में नहीं मिला जनसुराज को फायदा

2025 के चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त बनाई थी, जबकि महागठबंधन 35 सीटों तक सिमट गया. जनसुराज पार्टी एक भी सीट नहीं जीत सकी. हार के बाद प्रशांत किशोर ने इसकी जिम्मेदारी खुद ली थी. इससे पहले भी विपक्ष के कुछ नेताओं ने मतदाताओं को प्रभावित करने के आरोप लगाए थे, लेकिन मामला अदालत में टिक नहीं सका.

इसे भी पढ़ें-होली पर परदेश से घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी; बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

होली पर परदेश से घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी; बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

बिहार
बिहार के लिए चलेंगी 285 स्पेशल ट्रेनें.

Holi Special Train : होली के त्योहार में घर लौटने वाली भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने इस बार बड़े स्तर पर तैयारी की है. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 1 से 22 मार्च के बीच देशभर में 1410 होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा. इनमें पूर्व मध्य रेलवे (ECR) की ओर से 285 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अतिरिक्त ट्रेनों से बिहार रूट पर दबाव कम करने की कोशिश है.

बिहार आने-जाने वाले रूट पर खास फोकस

हर साल होली पर दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों से बिहार आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. इसी को देखते हुए दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और आसपास के प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाई गई है. रेलवे का दावा है कि इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

प्रमुख स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

  • सोगरिया–दानापुर स्पेशल (09821/09822): 28 फरवरी और 7 मार्च को सोगरिया (कोटा) से रात 11:10 बजे खुलकर अगले दिन दानापुर पहुंचेगी. वापसी 2 और 9 मार्च को दानापुर से तड़के 1:15 बजे.
  • रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल (01667/01668): 27 फरवरी और 2 मार्च को रानी कमलापति से दोपहर 2:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह दानापुर पहुंचेगी. वापसी 28 फरवरी और 3 मार्च को.
  • रानी कमलापति–अगरतला स्पेशल (01665/01666): 5 मार्च से हर गुरुवार सेवा, पाटलिपुत्र में ठहराव के साथ तीसरे दिन अगरतला पहुंचेगी. वापसी हर रविवार से.
  • हापा–नाहरलगुन स्पेशल (09525/09526): 4 मार्च से साप्ताहिक सेवा, हाजीपुर होते हुए पूर्वोत्तर को जोड़ेगी.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर कुछ रूट पर अतिरिक्त फेरे भी जोड़े जा सकते हैं.

बस सेवाओं से भी मिलेगी राहत

सिर्फ ट्रेन ही नहीं, सड़क मार्ग से सफर करने वालों के लिए भी इंतजाम बढ़ाए गए हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) 23 फरवरी से 23 मार्च तक करीब 200 इंटरस्टेट बसें चलाएगा. दिल्ली, यूपी, झारखंड और बंगाल रूट पर इन बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि त्योहार के समय भीड़ का दबाव कम हो.

ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है और यात्री अपनी पसंद की सीट पहले से आरक्षित कर सकते हैं. निगम का कहना है कि त्योहार के दौरान अतिरिक्त बसें भी लगाई जा सकती हैं.

यात्रियों के लिए दी गई सलाह

रेलवे और परिवहन निगम ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की भीड़ से बचने के लिए अग्रिम बुकिंग कर लें. त्योहार के दौरान स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ ज्यादा रहने की संभावना है, इसलिए समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा.

इसे भी पढ़ें-आपका समय है, लेकिन बदलाव अवश्य आएगा; सदन में तेजस्वी यादव ने सरकार को चेताया

25 फीसदी डीए मिला, तो 12 लाख लोगों को होगा फायदा, जानें किन पर लागू नहीं होगा आदेश

West Bengal
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर.

West Bengal DA Arrears : सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का 25 फीसदी हिस्सा देने का आदेश दिया है. इस फैसले के बाद बड़ी संख्या में मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है.

किसे कितना मिलेगा?

बंगीय शिक्षक व शिक्षाकर्मी समिति के महासचिव सपन मंडल के मुताबिक, यदि राज्य सरकार आदेश का पालन करती है तो ग्रुप-ए अधिकारियों को करीब 3 लाख रुपये तक मिल सकते हैं. ग्रुप-बी और ग्रुप-सी कर्मचारियों को लगभग 1.5 से 2 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि ग्रुप-डी कर्मियों को एक से डेढ़ लाख रुपये तक का भुगतान संभव है.

12 लाख लोगों को फायदा

अनुमान है कि इस फैसले का लाभ करीब 12 लाख लोगों को मिलेगा. इनमें लगभग 8 लाख नियमित कर्मचारी और करीब 4 लाख पेंशनभोगी शामिल हैं. यह राहत उन कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों को मिलेगी जो 2020 से पहले सेवा में थे. हालांकि आदेश का दायरा केवल उन पेंशनभोगियों तक सीमित है जो 2009 के बाद रिटायर हुए हैं.

किन पर लागू नहीं होगा आदेश

साफ किया गया है कि 2019 के बाद सरकारी सेवा में आने वाले कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. 2009 से 2019 के बीच नियुक्त कर्मचारियों को उसी अवधि का बकाया डीए दिया जाएगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने 2014 में नौकरी शुरू की है तो उसे 2014 से 2019 तक का ही एरियर मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से राज्य सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ सकता है, वहीं कर्मचारियों के लिए यह लंबे समय से लंबित मांग पर बड़ी राहत माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल कर्मचारियों के लिए सुनाया फैसला: बकाया डीए का भुगतान अनिवार्य

Aaj Ka Rashifal 06 February 2026 : राहु कुंभ में बन रहा त्रिग्रही योग, ग्रहों की चाल से जानें सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा

Rashifal
Aaj Ka Rashifal 13 February 2026.

Aaj Ka Rashifal 06 February 2026 : ग्रहों की चाल के अनुसार आज सूर्य और मंगल मकर राशि में हैं. चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं. बुध, शुक्र और राहु कुंभ में त्रिग्रही योग बना रहे हैं. बृहस्पति मिथुन, शनि मीन और केतु सिंह राशि में स्थित हैं. इन स्थितियों का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा.

मेष

व्यापार से जुड़े कामों में आज बढ़िया प्रगति दिखेगी. नई योजनाएं जमीन पर उतर सकती हैं. परिवार में विवाह जैसे बड़े निर्णय सोच-समझकर लें और बड़ों की राय जरूर लें. प्रेम जीवन संतुलित रहेगा, भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. खानपान में सावधानी रखें, बाहर का तला-भुना भोजन टालें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: जामुनी

वृषभ

ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा. आय के स्रोत मजबूत होंगे, हालांकि काम की कुछ योजनाएं अटक सकती हैं. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. ज्यादा स्क्रीन देखने से आंखों में थकान हो सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: भूरा

मिथुन

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है. आलस्य छोड़कर सक्रिय रहेंगे तो लाभ मिलेगा. प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी और छोटी यात्रा का योग है. नसों या मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: केसरिया

कर्क

पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है. विरोधियों की चालें उलटी पड़ सकती हैं. रिश्तों में पारदर्शिता रखें वरना बहस हो सकती है. मानसिक शांति के लिए आराम और पर्याप्त नींद जरूरी है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल

सिंह

कामकाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर मिलेगा. अतिरिक्त आय या पार्ट-टाइम काम की संभावना है. प्रेम जीवन सुखद रहेगा. जोड़ों के दर्द से परेशान लोग सावधानी रखें.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: बैंगनी

कन्या

दिन मिला-जुला रहेगा. जल्दबाजी में पारिवारिक फैसले न लें. कारोबार में अनुभवी लोगों की सलाह लाभ देगी. रिश्तों में धैर्य जरूरी है. योग और ध्यान से मानसिक संतुलन मिलेगा.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: भूरा

तुला

स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है वरना बजट बिगड़ सकता है. पैसों को लेकर जीवनसाथी से मतभेद संभव है. पौष्टिक आहार लें और थकाने वाले काम कम करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: आसमानी

वृश्चिक

लाभ और प्रगति के संकेत हैं. दोस्तों से सहयोग मिलेगा. पढ़ाई करने वालों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा. प्रेम संबंधों में सरप्राइज का आदान-प्रदान हो सकता है. मौसम से जुड़ी बीमारी से बचाव रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद

धनु

करियर और व्यापार में अच्छे मौके मिल सकते हैं. कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत होगी. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. खानपान संतुलित रखें ताकि पाचन संबंधी समस्या न हो.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

मकर

ऊर्जा भरपूर रहेगी लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें. साझेदारी के काम में सतर्क रहें. रिश्तों में शक से दूरी रखें. सिरदर्द या बीपी की समस्या उभर सकती है, गुस्से पर काबू रखें.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला

कुंभ

दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. व्यवहार में कठोरता से बचें, नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं. मीठी वाणी से काम बनेंगे. त्वचा संबंधी समस्या या एलर्जी की आशंका है, साफ-सफाई का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: हरा

मीन

धन के मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा. सोच-समझकर निवेश करें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा और साथी सहयोग करेगा. ठंडी चीजों से परहेज करें, कफ की परेशानी हो सकती है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: काला

इसे भी पढ़ें- क्या आपका जन्मदिन 7, 16 या 25 है? जानें क्यों होते हैं आप सबसे अलग

मेघालय की कोयला खदान में भीषण विस्फोट: 18 मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख

मेघालय
मेघालय की कोयला खदान में भीषण विस्फोट.

Meghalaya Mining Accident: मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के थांगस्कू इलाके में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में हुए जोरदार विस्फोट ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. अब तक 18 मजदूरों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के खदान के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया है.

अंदर कितने मजदूर थे, स्पष्ट जानकारी नहीं

राज्य के पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरंग के अनुसार विस्फोट के समय खदान में मौजूद मजदूरों की वास्तविक संख्या का कोई पुख्ता रिकॉर्ड नहीं है. अवैध खनन होने की वजह से मजदूरों की एंट्री का आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिल पाया है. यही कारण है कि अंदर फंसे लोगों की संख्या को लेकर स्थिति साफ नहीं हो सकी है.
राहत दल गैस, धुएं और मलबे के बीच सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षा को देखते हुए विशेषज्ञ टीमों को भी लगाया गया है ताकि आगे कोई और नुकसान न हो.

अवैध खनन पर फिर उठे सवाल

हादसे के बाद एक बार फिर इलाके में चल रही अवैध खनन गतिविधियों पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती स्तर पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि खदान किसके संचालन में थी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी तो नहीं की गई थी.

केंद्र सरकार ने जताया शोक, राहत राशि का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है. पीएमओ ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की.

राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मुआवजा

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से 3 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने और घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए.

गृह मंत्री ने लिया हालात का जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर घटना की जानकारी ली. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया, ताकि बचाव कार्य में कोई कमी न रहे.

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जताई संवेदना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे को दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी जानमाल के नुकसान पर दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के बर्फीले इलाकों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई, एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर

इसे भी पढ़ें-‘गद्दार’ बयान पर घमासान: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का विरोध प्रदर्शन

भागलपुर में 7 फरवरी को टाउन हॉल में होगा फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा

भागलपुर
पीएम किसान योजना में पंजीकरण व e-KYC बढ़ाने पर जोर.

Bhagalpur News : बिहार सरकार के उर्दू निदेशालय (मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग) और जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वाधान में जिला उर्दू भाषा कोषांग, भागलपुर द्वारा 07 फरवरी, शनिवार को स्थानीय टाउन हॉल में एक दिवसीय जिला स्तरीय “फरोग-ए-उर्दू” सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे शुरू होगा.

इस अवसर का उद्घाटन जिलाधिकारी भागलपुर डॉ. नवल किशोर चौधरी करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में अपर सचिव-सह-निदेशक, उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय, बिहार, पटना उपस्थित रहेंगे.

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों और मदरसों के उर्दू शिक्षक इस सेमिनार में भाग लेंगे. सेमिनार में उर्दू शिक्षाविद अपने आलेख और विचार प्रस्तुत करेंगे. इसके साथ ही मुशायरा में कवियों द्वारा अपने अशआर और ग़ज़ल पेश किए जाएंगे.

जिला उर्दू भाषा कोषांग की प्रभारी सुभाषिनी प्रसाद ने सभी शिक्षकों और जिले के उर्दू प्रेमियों से कार्यक्रम में भाई भाग लेने का अनुरोध किया है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर जिला स्तरीय दिव्यांग एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विजेता प्रमंडल स्तर के लिए चयनित

Patna
haze
21 ° C
21 °
21 °
49 %
1.5kmh
40 %
Fri
21 °
Sat
27 °
Sun
28 °
Mon
29 °
Tue
30 °

जरूर पढ़ें