विज्ञापन

वायरल वीडियो

BPSC MVI Final Result 2026 : रिजल्ट जारी, मुन्ना कुमार ने टॉप कर रैंक 1 हासिल की

BPSC MVI Final Result 2026: BPSC ने MVI Final Result 2026 जारी कर दिया है. मुन्ना कुमार ने रैंक 1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया. 28 पदों के लिए चयनित उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

BPSC MVI Final Result 2026: बिहार में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने MVI Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब राहत की सांस ले सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा में मुन्ना कुमार ने टॉप कर रैंक 1 हासिल किया है.

BPSC मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जून 2025 से शुरू हुई थी और उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 3 जुलाई 2025 तक का समय दिया गया था. परीक्षा और सभी चरण पूरे होने के बाद अब फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया है. इस भर्ती के माध्यम से बिहार में कुल 28 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

BPSC MVI Final Result 2026 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BPSC MVI Final Result 2026 से संबंधित लिंक खोजें.
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर PDF फाइल खुलेगी.
  • इस PDF में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

टॉपर्स लिस्ट देखें

रोल नंबरनाममेरिट क्रमलिंग
410345मुन्ना कुमार1पुरुष
411261अंकित2पुरुष
410740राजेश कुमार3पुरुष
412548किशन कुमार यादव4पुरुष
412205राकेश कुमार राज5पुरुष
411150श्रीकांत कुमार6पुरुष
410749प्रमित कुमार7पुरुष
410738आशुतोष कुमार भगत8पुरुष
412569आकाश कुमार9पुरुष
412422मयंक मणि10पुरुष

BPSC ने सिर्फ फाइनल रिजल्ट ही नहीं, बल्कि टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में मुन्ना कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है. टॉपर्स की जानकारी से अन्य उम्मीदवारों को अपनी परफॉर्मेंस और रैंक का अंदाजा भी हो रहा है.

इसे भी पढ़ें-नए नियम लागू होते ही मचा घमासान; जानें क्यों सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी बहस

इसे भी पढ़ें-एक अंक से चूकीं, फिर रैंक 21 हासिल कर मृदुपाणि नंबी बनीं अधिकारी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
38.1 ° C
38.1 °
38.1 °
34%
4.1m/s
64%
रवि
37 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
29 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें