विज्ञापन

वायरल वीडियो

DC vs KKR: दिल्ली या कोलकाता, किसकी बचेगी प्लेऑफ की उम्मीद? आज होगा बड़ा मुकाबला

DC vs KKR: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आज अहम मुकाबला खेला जायेगा. दोनों टीमें लगातार हार के बाद जीत की राह पर लौटना चाहेंगी. अरुण जेटली स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है.

DC vs KKR: आईपीएल में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहम मुकाबला खेला जायेगा. दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा माना जा रहा है, क्योंकि लगातार हार ने प्लेऑफ की राह मुश्किल बना दी है. दिल्ली की टीम शुरुआती मुकाबलों में शानदार लय में दिखी थी, लेकिन बाद के मैचों में प्रदर्शन बिखर गया. दूसरी ओर कोलकाता की टीम भी पूरे सीजन संघर्ष करती नजर आयी है.

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 10 मुकाबलों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की है और टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैचों में केवल 3 जीत हासिल की है और टीम आठवें नंबर पर है. ऐसे में दोनों टीमों की नजरें जीत हासिल कर टूर्नामेंट में वापसी करने पर टिकी होंगी.

दिल्ली-कोलकाता के बीच किसका पलड़ा भारी?

आईपीएल इतिहास में दिल्ली और कोलकाता के बीच हमेशा कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गये हैं, जिसमें कोलकाता ने 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली को 15 मैचों में सफलता मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा था. रिकॉर्ड के लिहाज से केकेआर का पलड़ा भारी जरूर है, लेकिन घरेलू मैदान पर दिल्ली इस आंकड़े को बेहतर करना चाहेगी.

बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है दिल्ली की पिच

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जानी जाती है. छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाते हैं. हालांकि हाल के कुछ मैचों में गेंदबाजों को भी यहां मदद मिली है. खासकर स्पिनर्स ने बीच के ओवरों में असर छोड़ा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन से ज्यादा रहा है, इसलिए एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद की जा रही है.

मौसम नहीं बनेगा मुकाबले में बाधा

दिल्ली में मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. शाम के समय तापमान ज्यादा नहीं रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जतायी गयी है. ऐसे में दर्शकों को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

दिल्ली कैपिटल्स

अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, कुलदीप यादव, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, नितीश राणा, टी नटराजन, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, त्रिपुरा विजय, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, काइल जैमिसन और रेहान अहमद.

कोलकाता नाइट राइडर्स

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रमनदीप सिंह, फिन एलन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, तेजस्वी दहिया, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन और सौरभ दुबे.

इसे भी पढ़ें-गायकवाड़-कार्तिक की अटूट साझेदारी से चेन्नई की दमदार जीत, मुंबई को 8 विकेट से हराया

इसे भी पढ़ें-मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव

इसे भी पढ़ें-सुपर ओवर में थ्रिलर मुकाबला, केकेआर ने लखनऊ को हराया

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
26 ° C
26 °
26 °
69%
3.1m/s
40%
Fri
38 °
Sat
40 °
Sun
38 °
Mon
39 °
Tue
39 °
विज्ञापन

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here