विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : लैलख में तड़के पुलिस की दबिश, हथियार के साथ आरोपी दबोचा गया

Bhagalpur News : लैलख स्टेशन पर सीआरपी टीम पर हुए हमले के मामले में जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार तड़के लैलख गांव में छापेमारी कर एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया. पुलिस अब बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार अभियान चला रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर में लैलख स्टेशन पर शराब तस्करों को पकड़ने गई सीआरपी टीम पर हुए हमले के पुराने मामले में शुक्रवार सुबह जीआरपी ने बड़ी कार्रवाई की. करीब चार बजे जीआरपी, जिला पुलिस और जीआरपी एएसपी की संयुक्त टीम ने लैलख गांव में छापेमारी की. अभियान के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. फरार आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान छोटू उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा चांदी के आभूषण, पुखराज और अन्य कीमती पत्थर भी जब्त किए गए हैं. बताया गया कि पूरे अभियान की मॉनिटरिंग रेल एसपी विद्यासागर कर रहे थे. यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा थी.

जीआरपी थाना अध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि छापेमारी के समय ज्ञानी मंडल और छोटू एक मकान की छत पर मौजूद थे. पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे और एक छत से दूसरी छत पर छलांग लगाने लगे. इसी दौरान छोटू को पकड़ लिया गया, जबकि ज्ञानी मंडल अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया. पुलिस पर हमला मामले में अब भी चार आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु; राउरकेला से आयेगी बेली ब्रिज की सामग्री, सप्ताह में शुरू होगा निर्माण कार्य

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर बनेगा बेली ब्रिज, एक-एक तरफ से छोड़े जायेंगे वाहन

इसे भी पढ़ें-विक्रमशिला सेतु पर असर के बाद जलमार्ग बना सहारा, गंगा घाटों पर बढ़ायी गयी सुरक्षा व्यवस्था

इसे भी पढ़ें-गांवों में कचरा उठाव ठप, 55 फीसदी वाहन खराब, DDC ने लगायी फटकार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
39.8 ° C
39.8 °
39.8 °
31%
1.2m/s
100%
सोम
39 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें