Dhanbad News: क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती को लेकर धनबाद के सिजुआ, तेतुलमुढी और तेतुलमारी में तैयारियां तेज हो गई हैं. दो अगस्त को होने वाले समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद, विधायक समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति अंतिम तैयारियों में जुटी है.
जिला अध्यक्ष ने संभाली तैयारियों की कमान
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय गुरुवार को सिजुआ स्थित समाधि स्थल और तेतुलमुढी पहुंचे. उन्होंने समारोह स्थल का निरीक्षण कर आयोजन समिति के साथ तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान साफ-सफाई, मंच, अतिथियों के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अतिथि निर्धारित समय पर पहुंचेंगे और पहले शहीद शक्तिनाथ महतो को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.
ड्रोन से अवैध खनन पर CISF की नजर, केबल लूट और कोयला चोरी की पड़ताल तेज
श्रद्धांजलि सभा में जुटेंगे जनप्रतिनिधि
जन्मस्थली तेतुलमुढी में आयोजित आमसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभी सभा को संबोधित करेंगे. आयोजन समिति का दावा है कि इस बार बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी होगी.
नई पीढ़ी को बताएंगे शहीद का संघर्ष
शहीद शक्तिनाथ महतो के अनुज एवं भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेश महतो ने कहा कि समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद शक्तिनाथ महतो के संघर्ष और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है. इसके लिए आसपास के गांवों में भी लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की जा रही है.
जेल में बंद प्रमोद की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल की चार्जशीट
फुटबॉल प्रतियोगिता से लेकर फल वितरण तक होंगे कई कार्यक्रम
समारोह में सांसद, विधायक, बीसीसीएल के अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं, असंगठित मजदूर और आसपास के दर्जनों गांवों के लोग शामिल होंगे. शक्ति स्कूल परिसर में आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी जाएगी. वहीं सिजुआ स्थित समाधि स्थल पर फुटबॉल प्रतियोगिता, तेतुलमुढी और तेतुलमारी में श्रद्धांजलि सभा तथा तेतुलमारी के कुष्ठ चिकित्सालय में मरीजों के बीच मिष्ठान, भोजन और फलों का वितरण किया जाएगा.
हर साल धूमधाम से मनाई जाती है शक्ति जयंती
शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती प्रत्येक वर्ष दो अगस्त को धूमधाम से मनाई जाती है. इस अवसर पर सामाजिक, खेल और सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
इसे भी पढ़ें-

