वायरल वीडियो

Kaimur News : कैमुर में नाबालिग युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव से एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है. काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से बेटे की खोज की गुहार लगाई है.

Kaimur News : कैमुर में नाबालिग युवक रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस से लगाई तलाश की गुहारकुदरा थाना क्षेत्र के केवढ़ी गांव से एक नाबालिग युवक के लापता होने का मामला सामने आया है. गांव निवासी लाल बहादुर साह का 17 वर्षीय बेटा प्रिंस साह बीते चार दिनों से घर से गायब है, जिससे परिजन काफी चिंतित हैं.

परिजनों के अनुसार प्रिंस साह 12 जनवरी को दोपहर लगभग 2 बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा. रात भर इंतजार के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार ने आसपास उसकी तलाश शुरू की. रिश्तेदारों, मित्रों और आस-पास के क्षेत्रों में भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी हाथ नहीं लगी.

लापता युवक के पिता ने बताया कि प्रिंस का स्वभाव शांत है और वह बिना बताए कहीं जाने वाला नहीं है. लगातार खोजबीन के बावजूद जब चार दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने गुरुवार को कुदरा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से मदद की मांग की.

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रिंस साह के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत कुदरा थाना या परिजनों को सूचित करें.

इसे भी पढ़ें-पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी से बगहा में तनातनी; दोनों पक्षों के बीच क्या हुआ?

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
24 ° C
24 °
24 °
78 %
4.1kmh
39 %
Sun
26 °
Mon
41 °
Tue
39 °
Wed
38 °
Thu
33 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here