विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली में सुबह-सुबह एसी ब्लास्ट; बिल्डिंग में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई रेस्क्यू

Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया जबकि कुछ अभी भी लापता हैं. फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

Delhi Fire : दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित फ्लैट्स में तेजी से फैली, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

सुबह 4 बजे मिली सूचना, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 4 बजे मिली थी. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. कुल 12 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं और काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया.

10 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

राहत और बचाव अभियान के दौरान इमारत से करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें से दो लोग हल्के रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है. वहीं कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिससे आशंका बनी हुई है.

स्थानीय लोगों ने एसी ब्लास्ट की जताई आशंका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि आग संभवतः एसी में धमाके के बाद लगी. लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैली, जिससे कई लोग बाहर नहीं निकल पाए. आग करीब 3:13 बजे शुरू होने और 3:35 बजे दमकल पहुंचने की बात भी सामने आई है.

9 शव बरामद, पहचान की प्रक्रिया जारी

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि राहत कार्य के दौरान दूसरी और ऊपरी मंजिलों से कुल 9 शव बरामद किए गए हैं. शवों की हालत ऐसी है कि फिलहाल पहचान करना संभव नहीं है और डीएनए जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. कुछ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन जांच एजेंसियां सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं. राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है.

इसे भी पढ़ें-एक झटके में ढह गया पुल, नीचे दबे मजदूर; जम्मू हादसे ने मचाई अफरा-तफरी

इसे भी पढ़ें-LPG के दाम में बड़ा उछाल, कमर्शियल सिलेंडर महंगा, जानिए कीमत; घरेलू कीमतें जस की तस

इसे भी पढ़ें-राहुल गांधी के बयान पर FIR मांग वाली याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
65%
4.2m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
44 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें