इस खबर में क्या है?
RRB NTPC Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएगी और इसकी शुरुआत मई महीने से होगी. परीक्षा शेड्यूल सामने आने के बाद अब अभ्यर्थियों के पास तैयारी को अंतिम रूप देने का सीमित समय बचा है, ऐसे में प्रतियोगिता को देखते हुए तैयारी तेज करना जरूरी माना जा रहा है.
मई और जून में अलग-अलग चरणों में परीक्षा
RRB द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार CBT-1 परीक्षा 7, 8 और 9 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके बाद अगला चरण जून में होगा, जिसमें 13, 14, 16, 17, 18, 19, 20 और 21 जून 2026 को परीक्षाएं ली जाएंगी. परीक्षा कई शिफ्ट में आयोजित हो सकती है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी निर्धारित तिथि और समय पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होगी.
एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले अपनी परीक्षा सिटी और तारीख की जानकारी देख सकेंगे. वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें ताकि किसी भी जरूरी सूचना से वंचित न रहें.
आवेदन प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर 2025 से शुरू हुए थे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 तय की गई थी. शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2025 रखी गई थी. उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का मौका 7 से 16 दिसंबर 2025 के बीच दिया गया था. इसके बाद 6 फरवरी 2026 को आवेदन की स्थिति जारी की गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म की स्थिति की जानकारी मिल सकी.
कुल 3050 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3050 रिक्त पद भरे जाएंगे. इनमें सबसे अधिक पद Commercial Cum Ticket Clerk के लिए निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा Accounts Clerk Cum Typist, Junior Clerk Cum Typist और Trains Clerk के पद भी शामिल हैं.
वैकेंसी डिटेल्स
Trains Clerk – 77 पद
Commercial Cum Ticket Clerk – 2424 पद
Accounts Clerk Cum Typist – 394 पद
Junior Clerk Cum Typist – 163 पद
इसे भी पढ़ें-10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, यहां देखें पूरी अपडेट
इसे भी पढ़ें-SSC का बड़ा फैसला, गलत सवालों पर फुल मार्क्स; परीक्षा भाषा नियम भी सख्त
इसे भी पढ़ें-हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक, इन साइट्स पर मिलेगा सीधा लिंक
इसे भी पढ़ें- रिजल्ट आया, 5326 अभ्यर्थियों ने परीक्षा की क्वालिफाई

