इस खबर में क्या है?
CSIR UGC NET Admit Card 2026: संयुक्त CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सोमवार को परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया. पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा की शिफ्ट और परीक्षा दिवस से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
17 और 18 जुलाई को होगी परीक्षा
एनटीए के अनुसार संयुक्त CSIR UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित होगी. परीक्षा केमिकल साइंसेज, अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंसेज विषयों के लिए होगी.
पेरिस में भारतीय छात्रों का कमाल, सभी पांच प्रतिभागियों ने जीते गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

इस तरह डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर ‘CSIR UGC NET June 2026 Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
- अपना Application Number और Password अथवा Date of Birth दर्ज करें.
- लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
- एडमिट कार्ड में इन जानकारियों का मिलान जरूर करें
परीक्षा केंद्र जाने से पहले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों की जांच अवश्य कर लें. किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर तत्काल संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें.
उम्मीदवार का नाम और फोटो
- रोल नंबर
- परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा दिवस से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश


