विज्ञापन

वायरल वीडियो

GT vs RCB Live: शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में गुजरात, बटलर भी नहीं दिखा सके दम

GT vs RCB Live: आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर के जल्दी आउट होने से आरसीबी ने मुकाबले में पकड़ मजबूत कर ली.

GT vs RCB Live: आईपीएल 2026 का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है. टॉस आरसीबी के पक्ष में गया और कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. दोनों टीमों के सामने इस सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का है.

शुरुआती रन तेजी से बने, फिर लड़खड़ाई गुजरात की पारी

गुजरात ने शुरुआत में आक्रामक अंदाज दिखाया. साई सुदर्शन ने पहले ही ओवर में दो चौके जड़कर टीम को तेज शुरुआत दिलाई और शुरुआती छह गेंदों में 13 रन बने. हालांकि यह लय ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी.

तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड ने कप्तान शुभमन गिल को 10 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके तुरंत बाद भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन का विकेट लेकर गुजरात को दूसरा झटका दिया. सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद निशांत सिंधु कुछ समय तक टिके रहे, लेकिन 20 रन बनाकर चलते बने. टीम का तीसरा विकेट 55 रन के स्कोर पर गिरा.

बटलर की धीमी पारी टीम के काम नहीं आई

मध्यक्रम में जोस बटलर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने 23 गेंदों का सामना करते हुए केवल 19 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या की गेंद पर बटलर स्टंप आउट हुए और गुजरात को 73 रन पर चौथा झटका लगा.

इसके बाद अरशद खान 15 रन बनाकर हेजलवुड का दूसरा शिकार बने. टीम का स्कोर तब 99 रन था. राहुल तेवतिया भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनके विकेट के समय टीम का स्कोर 115 रन था.

फाइनल में ऐसी उतरी RCB की टीम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम डार को शामिल किया गया.

इम्पैक्ट सब्स:
वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह और जॉर्डन कॉक्स.

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर, जेसन होल्डर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, निशांत सिंधु, कगिसो रबाडा, अरशद खान और मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में जगह दी.

इम्पैक्ट सब्स:
प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और साई किशोर.

फाइनल देखने अहमदाबाद पहुंचे वैभव सूर्यवंशी

फाइनल मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी भी अहमदाबाद पहुंच गए. उन्होंने इस सीजन बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है. पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से 700 से अधिक रन निकले, जबकि उन्होंने 72 छक्के भी लगाए.

एक लाख से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद

फाइनल मुकाबले को देखते हुए नरेंद्र मोदी स्टेडियम और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है. जोन-2 के डीसीपी भरत राठौड़ के अनुसार मैच के दौरान एक लाख से अधिक दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है.

सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 3,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. इसके अलावा ड्रोन शो को ध्यान में रखते हुए एंटी-ड्रोन सिस्टम, SDRF और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीमें भी सक्रिय रखी गई हैं.

बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही पिच

फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच नंबर 6 पर खेला जा रहा है. 2025 के बाद से आईपीएल में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 203 रन रहा है. कुल 16 मैचों में से 11 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है.

दिलचस्प बात यह है कि जीत दर्ज करने वाली टीमों का पहली पारी का औसत स्कोर 213 रन रहा है, जिससे एक और हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है.

अहमदाबाद में गुजरात का रिकॉर्ड मजबूत

घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है. टीम ने अहमदाबाद में अब तक 22 मैच खेले हैं, जिनमें 15 मुकाबलों में जीत हासिल की है.

वहीं मौजूदा सीजन में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले गए 7 मैचों में गुजरात ने 5 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा.

इसे भी पढ़ें-गुरिंदरवीर सिंह का धमाका, भारत के सबसे तेज धावक बने; 100 मीटर में रचा इतिहास

इसे भी पढ़ें-अहमदाबाद में गुजरात का दबदबा, चेन्नई सुपर किंग्स 89 रन से हारकर बाहर

इसे भी पढ़ें-कार्तिक शर्मा की तूफानी पारी, चेन्नई ने लखनऊ को दिया 188 रन का लक्ष्य

इसे भी पढ़ें-वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया नंबर-1, पाकिस्तान को झटका, साउथ अफ्रीका ने मारी बाजी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
34.3 ° C
34.3 °
34.3 °
32%
1.8m/s
4%
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
44 °
Sun
45 °
Mon
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here