IND vs WI 1st ODI Result : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में सिर्फ जीत ही दर्ज नहीं की, बल्कि विराट कोहली ने रिकॉर्ड की नई इबारत भी लिख दी. तिरुवनंतपुरम में खेले गए मुकाबले में भारत ने 296 रन का लक्ष्य 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. विराट कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेलते हुए अपना 55वां वनडे शतक जड़ा और 303वीं पारी में सबसे तेज 15 हजार वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए.
कप्तान शुभमन गिल ने भी 110 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को 295 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.
इसे भी पढ़ें-श्रीलंका को 147 रन से रौंद भारत ने जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
विराट ने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड
296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शुरुआत से ही संयमित बल्लेबाजी की. शुभमन गिल के साथ उन्होंने शतकीय साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. गुडाकेश मोती की गेंद पर छक्का लगाकर विराट ने अपना 55वां वनडे शतक पूरा किया.
🇮🇳 INDIA WIN THE 1ST ODI BY 8 WICKETS! 🔥🏏
— cricketmoodofficial (@cricketmoodcom) September 27, 2026
A dominant chase from Team India as they seal the opening ODI against West Indies. 💙
India chased down 296 in just 41.4 overs to take a 1–0 lead in the series! 👊
.
.
.#INDvsWI #TeamIndia #IndiaCricket #WestIndies #cricketmoodofficial pic.twitter.com/TX5eJo95lc
इसके साथ ही उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन का आंकड़ा भी छू लिया. विराट ने यह उपलब्धि सिर्फ 303 पारियों में हासिल की और सबसे तेज 15 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 377 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था.
रोहित ने दी तेज शुरुआत, गिल ने खेली कप्तानी पारी
296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े. रोहित 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उन्हें अल्जारी जोसेफ ने पवेलियन भेजा.
रोहित के आउट होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने विराट के साथ पारी को आगे बढ़ाया. गिल ने 108 गेंदों में 110 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. यह वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका पहला वनडे शतक था. गिल और कोहली की शतकीय पारियों ने भारत के लिए लक्ष्य को बेहद आसान बना दिया.
🔙 to 🔙 to seal the deal 👊#TeamIndia with a clinical chase in just 4️⃣1️⃣.4️⃣ overs to win by 8️⃣ wickets 👏👏
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/O2cs86p4gq#INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/SUj4bbE9rh
नाबाद 139 रन बनाकर विराट ने लगाया विजयी छक्का
विराट कोहली अंत तक क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 139 रन की नाबाद पारी में 10 चौके और 9 छक्के लगाए. 41.4 ओवर में उन्होंने छक्का लगाकर भारत के लिए विजयी रन भी बनाया. भारत ने मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.
ग्रीव्स ने जड़ा पहला वनडे शतक
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार रही. जॉन कैम्पबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की. कुलदीप यादव ने कैम्पबेल को 62 रन पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. कैम्पबेल ने 60 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रन बनाए.
Rate that crafty Kuldeep Yadav spell out of 🔟👇
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Relive ▶️ https://t.co/cpy8uh3PK1 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @imkuldeep18 pic.twitter.com/Z5k1nuJ8Xj
जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे. यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था. ज्वेल एंड्रयू बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि आमिर जंगू ने 43 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए. रोस्टन चेज ने 24 रन जोड़े और वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए.
कुलदीप यादव ने पलटा मैच का रुख
वेस्टइंडीज की मजबूत शुरुआत के बावजूद भारत ने गेंदबाजी से वापसी की. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 4 विकेट लेकर मध्यक्रम को पूरी तरह दबाव में डाल दिया. उन्होंने जॉन कैम्पबेल, शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स और ज्वेल एंड्रयू को अपना शिकार बनाया.
उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को एक सफलता मिली. शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
2006 के बाद कायम है भारत का दबदबा
वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2006 में भारत को द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हराया था. इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेली गई 13 वनडे सीरीज में भारत ने लगातार जीत दर्ज की है. विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
| आंकड़ा | संख्या |
| कुल वनडे मुकाबले | 142 |
| भारत की जीत | 72 |
| वेस्टइंडीज की जीत | 64 |
| बेनतीजा मैच | 4 |
| टाई मैच | 2 |
MAIDEN ODI HUNDRED FOR JUSTIN GREAVES! 💯🔥🏝️
— SportsTiger (@The_SportsTiger) September 27, 2026
A terrific innings from the West Indies opener, who stood tall and delivered a memorable knock! 👏🏏
101 runs of pure class from Greaves! 🔥#INDvsWI #JustinGreaves #WestIndies #Cricket #ODI pic.twitter.com/g8YHdgvMZw
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
🔥 India defeat West Indies by 8 wickets! 🇮🇳🏏India chase down 296 in just 41.4 overs, with 50 balls to spare. 💥
— Game Changers (@Game_Changerrs) September 27, 2026
[1st ODI, WI vs IND, West Indies Tour of India 2026] pic.twitter.com/8Gi7aYBvQd
वेस्टइंडीज: जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान/विकेटकीपर), आमिर जंगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स.
इसे भी पढ़ें-



